Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers staged a sit-in and held a demonstration

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना, किया प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in and held a demonstration
- शासनादेश जारी होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विकासनगर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसील प्रशासन को सौंपा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा आंगनबाड़ी कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से अनुरोध कर रहे हैं लेकिन, उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा जब तक सरकार उनकी मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं करती तब तक प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी और आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed