फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवस्थानम बोर्ड पर बवाल: कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम पहुंचे केदारनाथ, लिया बाबा का आशीर्वाद, तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 04:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Nov 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Char Dham devasthanam board: cm pushkar singh dhami reach kedarnath today, see photos
केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग न करने को लेकर हो रहे बवाल के बीच बुधवार को सूबे के मुखिया और उनके मंत्री केदारनाथ धाम पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों की उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ धाम में चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल के साथ बुधवार को केदारनाथ धाम पहुंचे।

देवस्थानम बोर्ड: आम आदमी पार्टी हुई मुखर, बोर्ड भंग करवाने को निकाल पैदल मार्च, किया प्रदर्शन

यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का दिल खोल कर स्वागत किया। जिससे ऐसा लग रहा है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा कुछ शांत हो गया है।

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, देवस्थानम बोर्ड 20 साल में सबसे बड़ा सुधारात्मक कदम

मुख्यमंत्री धामी ने यहां आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन की तैयारियों का भी जायजा लिया। 

Uttarakhand Char Dham devasthanam board: cm pushkar singh dhami reach kedarnath today, see photos
केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जन-भावनाओं का सम्मान करने वाली है। तीर्थ-पुरोहित और पुजारियों के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। 

Uttarakhand Char Dham devasthanam board: cm pushkar singh dhami reach kedarnath today, see photos
केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था रखते हैं। वह उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाना चाहते हैं। उनके मार्ग दर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Char Dham devasthanam board: cm pushkar singh dhami reach kedarnath today, see photos
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला

कहा कि पहले चरण के काम हो चुके हैं और दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। पीएम मोदी अपने केदारनाथ दौरे के दौरान आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Char Dham devasthanam board: cm pushkar singh dhami reach kedarnath today, see photos
केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा पहरा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी की है। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed