{"_id":"619677aabd05561fa60728ad","slug":"dev-deepawali-1100-diya-light-up-on-har-ki-pauri-see-beautiful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुई धर्मनगरी, हरकी पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुई धर्मनगरी, हरकी पैड़ी पर दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान विष्णु को समर्पित मास कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर हरकी पैड़ी और आस-पास के घाट की सीढ़ियां 11000 दीपों की रोशनी से जगमगा उठीं। गंगा पूजन के बाद निर्मल गंगा की लहरों के बीच इठलाते-बहते दीप अलौकिक छटा बिखेर रहे थे। हजारों लोग अद्भुत नजारे का गवाह बने।
देव दीपावली के अवसर श्री गंगा सभा ओर से बृहस्पतिवार शाम को हरकी पैड़ी पर आयोजित इस अद्भुत नजारे को आंखों में समा लेने के लिए सैकड़ों लोग घाट पर जमा हुए। गंगा की आरती की गई। ऐसा माना जाता है कि देव दीपावली पर देवलोक धरती पर उतर आता है।
समस्त देवता एक साथ मिलकर देवाधिदेव भगवान शिव की महाआरती करते हैं। देव दीपावली पर हरकी पैड़ी पर देवताओं की विशेष पूजा हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा पर 11 हजार दीयों से भव्य रूप से सजाया गया था।
2 of 6
हरिद्वार में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
संध्याकालीन आरती के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। 11 हजार दीपक जलाने से पहले एक बार फिर छोटा दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद सभी दीपकों को जलाया गया। श्री गंगा सभा में महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि भगवान शिव व मां गंगा से सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई।
3 of 6
हरिद्वार में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी (निरंजनी) ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा यानी कि देव दीपावली का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरिद्वार में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि यदि अपनी इच्छानुसार इस दिन स्थान विशेष पर दीपक जलाया जाए तो सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इच्छानुसार फल की प्राप्ति भी होती है। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप झा, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, कोषाध्यक्ष यतींद्र सिखौला, घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, आशीष मारवाड़ी, शैलेंद्र मोहन, देवेंद्र कौशिक, आयुष शर्मा, प्रणव कुमार, नीरज उपाध्याय, राजीव तुंबड़िया अनिभव कीर्तीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
हरिद्वार में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (निरंजनी) का स्वागत किया गया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन तारकासुर के तीनों पुत्रों यानी त्रिपुरासुर का वध किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।