Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preventing the MLA from speaking at the Jauljibi fair is an insult to democracy: Gogi

जौलजीबी मेले में विधायक को बोलने से रोकना लोकतंत्र का अपमान : गोगी

Fri, 20 Nov 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Preventing the MLA from speaking at the Jauljibi fair is an insult to democracy: Gogi
देहरादून। पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्ले हॉल चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि निर्वाचित विधायक को सार्वजनिक मंच पर क्षेत्र की समस्याएं उठाने से रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन है। यह केवल विधायक का नहीं, बल्कि उन्हें चुनने वाली जनता का भी अपमान है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि विधायक हरीश धामी को अपनी बात रखने से क्यों रोका गया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश के पीआरडी कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। प्रदेश की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कर्मचारियों को उनके अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकार को उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन लाल, पार्षद अर्जुन सोनकर, अरविंद चौधरी, अभिनव थापर, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, सुनील थपलियाल, दीपक माधवल, सईद अहमद जमाल, सूरज लंबा, दलबीर बर्थवाल, परवीन ध्यानी, प्रदीप रावत, मुकेश सोनकर और संदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed