{"_id":"6195d385c479f3735a7d1de8","slug":"kamleshwar-mahadev-temple-srinagar-147-couple-khada-diya-puja-for-child-completes-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश्वर महादेव मंदिर: निसंतान दंपतियों ने रात भर दीए को हाथ में रखकर की तपस्या, हर साल देशभर से आते हैं शादीशुदा जोड़े, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश्वर महादेव मंदिर: निसंतान दंपतियों ने रात भर दीए को हाथ में रखकर की तपस्या, हर साल देशभर से आते हैं शादीशुदा जोड़े, तस्वीरें
कमलेश्वर महादेव मंदिर में 147 निसंतान दंपतियों के खड़ा दीया अनुष्ठान का समापन गुरुवार तड़के हो गया। इस दौरान रात भर मंदिर में महादेव को रुई की बाती चढ़ाने के लिए लोग आते रहे। समापन के समय तड़के चार बजे भगवान कमलेश्वर को 1000 कमल पुष्प भी चढ़ाए गए।
यहां हर साल देशभर से शादीशुदा जोड़े संतान का वरदान प्राप्त करने आते हैं। इस बार बैकुंठ चतुर्दशी पर संतान प्राप्ति के लिए कमलेश्वर मंदिर में 147 दंपती खड़ा दीया अनुष्ठान में शामिल हुए। बुधवार को शाम से अनुष्ठान शुरू हुआ। अनुष्ठान के लिए 185 दंपतियों ने पंजीकरण कराया था।
गत वर्ष 108 दंपती अनुष्ठान में शामिल हुए थे। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश व गुजरात आदि राज्यों से दंपती पहुंचे थे।
2 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम साढ़े पांच बजे कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने दीपक जलाकर खड़ा दीया अनुष्ठान का शुभारंभ किया।
3 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के कमर में एक कपड़े में जुड़वा नीबू, श्रीफल, पंचमेवा एवं चावल की पोटली बांधी गई। तत्पश्चात महंत ने सभी दंपतियों के हाथ में दीपक रखते हुए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
दंपतियों ने रातभर हाथ में जलते दीपक लेकर भगवान शिव (कमलेश्वर) की पूजा की। गुरुवार सुबह स्नान के बाद महंत ने दंपतियों को आशीर्वाद देकर पूजा संपन्न की।
विज्ञापन
5 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा विश्वास है कि खड़ा दीया अनुष्ठान करने से संतान प्राप्ति होती है। जिसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से हर साल निसंतान दंपती यहां पहुंचते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।