फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Jhanda JI Mela: ऐतिहासिक नगर परिक्रमा... 25 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल, आस्था की देखें तस्वीरें

Mon, 01 Apr 2024 04:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela historic Nagar parikrama Today Sri Darbar Sahib Sri Jhanda Sahib Watch Photos
झंडे जी मेला: ऐतिहासिक नगर परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला

राजधानी की सड़कों पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। कई जगह फूल बिखरे तो जयकारों से द्रोणनगरी गूंज उठी। श्री झंडेजी आरोहण के तीसरे दिन निकाली गई ऐतिहासिक नगर परिक्रमा से द्रोणनगरी सुबह से ही आस्था में डूबी रही।

सोमवार को नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरुमहाराज के जयकारे लगाए। जगह-जगह लंगर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। नगर परिक्रमा के बाद सड़कें फूलों से सजी नजर आईं। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे शुरू होकर कांवली रोड, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल, तिलक रोड, टैगोर विला होते हुए घंटाघर पहुंची।


Dehradun Jhanda JI Mela historic Nagar parikrama Today Sri Darbar Sahib Sri Jhanda Sahib Watch Photos
देहरादून झंडा जी मेला - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सड़कों पर केवल संगत ही दिखाई दी। यहां से पलटन बाजार होते हुए नगर परिक्रमा लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, एसजीआरआर स्कूल बॉम्बेबाग पहुंची।

Dehradun Jhanda JI Mela historic Nagar parikrama Today Sri Darbar Sahib Sri Jhanda Sahib Watch Photos
देहरादून झंडा जी मेला - फोटो : अमर उजाला

यहां संगत को गन्ने का प्रसाद वितरित किया गया। यहां से नगर परिक्रमा श्रीमहंत साहिबान की समाधि स्थल पहुंची। यहां मत्था टेकने के बाद दरबार साहिब पहुंचकर नगर परिक्रमा सम्पन्न हुई। दूनवासियों ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया। फूल बरसांदी जांवा राह तेरे... गुरुभक्ति के भजनों पर लोग खूब थिरके। जगह-जगह लगे लंगर में संगत को गाजर का हलवा, कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela historic Nagar parikrama Today Sri Darbar Sahib Sri Jhanda Sahib Watch Photos
झंडे जी मेला - फोटो : अमर उजाला

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि दूनवासियों ने अतिथि देवो भवः के भाव को इस वर्ष भी चरितार्थ किया। इस प्रेम को पाने के लिए संगत हर साल बड़ी संख्या में दून पहुंचती है।


ये भी पढ़ें...Weather News: फिर टूटा रिकॉर्ड, तापमान 36 डिग्री पार; मार्च के आखिरी दिन गर्मी के तेवरों ने निकाला पसीना

विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela historic Nagar parikrama Today Sri Darbar Sahib Sri Jhanda Sahib Watch Photos
भजनों पर झूमें श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने श्री झंडेजी मेले के सफल आयोजन, गुरु संगत को दिए गए स्नेह के लिए दूनवासियों का आभार जताया। कहा कि श्रीगुरु राम राय महाराज का आशीर्वाद व कृपा सभी पर बनी रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed