फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend: हरिद्वार-ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 'जाम' हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

Sun, 31 Mar 2024 03:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार /ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार /ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Super Weekend Huge Crowd of tourist In Haridwar And  Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
वीकेंड पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार और ऋषिकेश में वीकेंड और गर्मियों की छुट्टी का असर रविवार को देखने को मिला। यहां दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। दोनों ही जगह होटल धर्मशालाएं पैक हैं। वहीं, सड़कों पर जाम से पर्यटकों को दो चार होना पड़ा। हाईवे इस कदर जाम दिखे कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।



शनिवार से ही हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए यात्री आना शुरू हो गए थे। रविवार को भीड़ और बढ़ गई। शहर के होटल, धर्मशाला सब पूरी तरह से पैक हो गए हैं। मनसा देवी और मां चंडी देवी के दर्शन के लिए रोपवे पर भी लंबी लाइन लगी रही। 

Tehri Accident: दुवाकोटी के पास हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौके पर मौत, आठ घायल

Super Weekend Huge Crowd of tourist In Haridwar And  Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही भीड़ का यह नजारा धर्म नगरी में हर चौक-चौराहे पर भी देखने को मिला। सीजन की शुरुआत और इस तरह की भीड़ से व्यापारी ऑटो रिक्शा चालक और अन्य कारोबारी सभी बेहद खुश नजर आए ।

Super Weekend Huge Crowd of tourist In Haridwar And  Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

उधर, ऋषिकेश में पर्यटकों के वाहनों का रेला उमड़ने से हाईवे जाम रहा। शहर की आंतरिक गलियों में तक वाहन जाम में फंसे रहे। नेपाली फार्म से शिवपुरी तक करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में वाहन रेंगते नजर आए। वाहनों का दबाव बढ़ने पर नटराज चौक से भानियावाला के लिए वाहनों को डायवर्ट किया गया। उसके बाद भी जाम से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Weekend Huge Crowd of tourist In Haridwar And  Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ बजे से ही नेपाली फार्म पर वाहनों लंबी लाइनें लग गई। ट्रेन आने के समय फाटक बंद होने से जाम की समस्या बढ़ गई। पुलिस ने बाहरी राज्यों के वाहनों का भानियावाला के लिए भेजा। कुछ वाहनों को ठाकुरपुर से खदरी होते हुए आगे निकाला गया। 

विज्ञापन
Super Weekend Huge Crowd of tourist In Haridwar And  Rishikesh Heavy Traffic Jam in Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी, ब्रह्मपुरी की ओर से आने वाले वाहनों को कोयलघाटी तिराहे से एम्स रोड, पशुलोक बैराज, चीला होते हुए हरिद्वार भेजा गया। हरिद्वार रोड से बाजार पहुंचे वाहनों को रेलवे रोड, देहरादून रोड के रास्ते नटराज चौक भेजा गया। यहां से यह वाहन भद्रकाली होते हुए तपोवन, ब्रह्मपुरी पहुंचे। आईएसबीटी से रामझूला से कई वाहन चौदह बीघा की गलियों से आगे गए। जिससे वहां गलियों में दिनभर जाम लगता रहा। वहीं खारास्रोत, गरुड़चट्टी में राफ्टिंग करने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed