फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   temperature in Haldwani broke the record of many years for the second consecutive day

Weather News: फिर टूटा रिकॉर्ड, तापमान 36 डिग्री पार; मार्च के आखिरी दिन गर्मी के तेवरों ने निकाला पसीना

Mon, 01 Apr 2024 08:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Apr 2024 08:53 AM IST
सार

हल्द्वानी में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। गर्म हवा और तेज धूप के साथ हल्द्वानी में लगातार दूसरे दिन तापमान ने कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
temperature in Haldwani broke the record of many years for the second consecutive day
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्म हवा और तेज धूप के साथ हल्द्वानी में लगातार दूसरे दिन तापमान ने कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार को हल्द्वानी का तापमान 36.3 डिग्री पहुंच गया जो पिछले 15-16 सालों में सबसे अधिक दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हल्द्वानी का न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले 31 मार्च 2021 को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री गया था हालांकि इस बार यह और ज्यादा है। एक दिन पहले शनिवार को भी उमस भरी गर्मी में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था जो 30 मार्च को 15 सालों में सबसे अधिक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- New Rules: आज से कई नियमों में होगा बदलाव, आधार कार्ड से लिंक नहीं है पैन तो...लोगों पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह के अनुसार इस साल अप्रैल माह में हर दिन तापमान का नया रिकार्ड बनेगा जो कई सालों का कीर्तिमान बनाने जा रहा है।

नैनीताल नगर में रविवार को दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। सुबह नगर के आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन दस बजे के बाद धूप खिलने लगी थी। दिन में अच्छी धूप रही, लेकिन शाम को फिर बादल आने शुरू हो गए। शाम को हल्की ठंड रही। नगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed