{"_id":"5ba0bc94867a557f025672f6","slug":"sexual-assault-dehradun-boarding-school-victim-told-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में शातिराना ढंग से छात्रा को बनाया शिकार, पीड़िता ने बताया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में शातिराना ढंग से छात्रा को बनाया शिकार, पीड़िता ने बताया चौंकाने वाला सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गैंगरेप के आरोप में पकडे़ गए छात्र भले ही नाबालिग हैं, लेकिन उन्होंने घटना को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया था।
2 of 5
demo pic
उन्होंने स्कूल के हॉस्टल में छात्रा को एक टीचर के नाम से बुलावा भेजा था। छात्रा उनकी बातों में आ गई और हॉस्टल के स्टोर की तरफ चली गई। इसी बीच वहां इन छात्रों ने उसे पकड़ा और गैंगरेप कर डाला। यही नहीं, आरोपी छात्रों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
3 of 5
molest
घटना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से एक दिन पहले शाम की है। उस दिन ज्यादातर स्टाफ और छात्र स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में व्यस्त थे। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ हॉस्टल के कमरे में मौजूद थी। इसी बीच एक आरोपी ने छात्रा के पास बुलावा भेजा कि उसकी टीचर उसे समारोह में भाग लेने के लिए बुला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
molest
जिस जगह उसे बुलाया गया था वह रास्ता स्टोर के पास से गुजरता है। जैसे ही छात्रा स्टोर के पास आई तो एक छात्र ने उसे अंदर खींच लिया। वहां उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही तो वह हाथ छुड़ाकर भागने लगी। इसी बीच वहां तीन और छात्र पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
molest
आरोप है कि चारों छात्रों ने छात्रा से दुराचार किया। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि चारों छात्रों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पूरे हॉस्टल में यह बात बताने की धमकी देकर उसे स्टोर में छोड़कर भाग आए। एसओ नरेश राठौर ने बताया कि छात्रा ने अपने बयानों में कई ऐसी घटनाओं का भी खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी अधिकारी दंग रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।