फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों के कारोबार के लिए छोड़ी टीचर की नौकरी, मिली इतनी खौफनाक मौत कि देखने वालों की भी रूह कांप गई

Tue, 18 Sep 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Horrible Murder In Dehradun story photos
murder in dehradun

मंगलवार को देहरादून में दिन दहाड़े हुआ हत्याकांड इतना भयानक था कि देखने वाले भी सिहर गए। काफी देर तक उस जगह भीड़ होते हुए भी बस सन्नाटा छाया रहा। जानकारी के मुताबिक आदेश बिहार के एक डिग्री कालेज में टीचर थे। यहां कारोबार अच्छाखासा फैल जाने के बाद पिछले करीब दो सालों से वह ज्यादातर बालावाला और देहरादून में ही रहते थे। उन्होंने यहां भवन निर्माण सामग्री के जरिए उसने करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया था। 

Horrible Murder In Dehradun story photos
murder in dehradun

भतीजे विकास बालियान के मुताबिक आदेश टीचर की नौकरी से इस्तीफा देकर बड़े बेटे शुभम बालियान को धंधे में स्थापित करने में जुटे थे। आदेश के छोटे भाई उदयवीर बालियान की तीन साल पहले शिमला जाते समय मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पुलिस महकमे से रिटायर हो चुके पिता गोपीचंद का भी निधन हो चुका है। आदेश बालियान के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी शिवानी पुणे के एक नामी संस्थान से लॉ की पढ़ाई कर रही है। सबसे छोटा बेटा अभी पांचवीं में है। आदेश अपने परिवार के साथ राजेश्वर नगर, फेज-1 आईटी पार्क स्थित फ्लैट में रहते थे। 

Horrible Murder In Dehradun story photos
murder in dehradun

मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले दिनेश बालियान का बालावाला में बालाजी ट्रेडर्स के नाम से भवन निर्माण सामग्री का फुटकर कारोबार है। दिनेश रेत, बजरी और गिट्टी आदेश बालियान से ही लेते थे। घटना के दौरान दिनेश भी अपनी दुकान पर ही थे। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने के बाद वह भागकर प्लाट की ओर भागे, उस वक्त हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे। दिनेश  भावावेश में कुछ बोला तो हमलावरों में से एक ने कहा- ‘इसी समय इसे भी ठोक दो...बहुत सगा बन रहा है’। इतना सुनते ही दिनेश अपनी दुकान की ओर भागे, जहां भीड़ जमा हो चुकी थी। इस बीच हमलावर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible Murder In Dehradun story photos
murder in dehradun

आदेश बालियान पर जानलेवा हमले की घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में  कै द हो गया है। पुलिस ने दो सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग अपने कब्जे में ले ली है। इनमें नकाबपोश हमलावर आते और वारदात को अंजाम देने के बाद जाते हुए दिख रहे हैं। दुकानदारों की कानूनी पचड़े में फंसने के डर ने फुटेज हासिल करने में काफी देर कर दी, वरना हुलिए के आधार पर पुलिस नाकेबंदी की असरदार कोशिश कर सकती थी। आसपास के दुकानदार काफी देर तक बिजली न होने के कारण सीसीटीवी न चलने का बहाना बनाते रहे। बाद में रिकार्डिंग खंगाली गई तो वारदात से जुड़े अहम फुटेज मिले हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर भी सुराग तलाश रही है। 

विज्ञापन
Horrible Murder In Dehradun story photos
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala

करीब 15 दिन पहले आदेश ने एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती से मिलकर सचिन तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, बजरी सप्लाई की एवज में सचिन पर आदेश के 1 लाख 70 हजार रुपये उधार चले रहे थे। कई बाद तगादा करने के बाद भी सचिन ने रकम अदा नहीं की तो आईटी पार्क चौकी में पंचायत भी हुई। यहां 1 लाख 20 हजार रुपये अदा करने के वायदे पर दोनों में समझौता हुआ था। इस सहमति के बाद भी सचिन ने उधार नहीं चुकाया तो आदेश ने उसका ट्रैक्टर बंधक बना लिया। इससे बौखलाए सचिन ने आदेश और उसके बेटे शुभम को जान से मारने की धमकी देनी शुरू दी। इस धमकी का नतीजा मंगलवार को इस खौफनाक वारदात के रूप में सामने आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed