फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी में चहल का धमाल, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें

Fri, 13 Mar 2026 06:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Mar 2026 06:33 PM IST
सार

Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie: क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में कल होगी। आज उनकी हल्दी और मेहंदी  की रस्में पूरी हुई।

विज्ञापन
Cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Mehndi and Haldi ceremonies held in Mussoorie bride and groom danced
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की हल्दी व मेंहदी की रस्म धूमधाम से संपन्न हो गई है । शनिवार को कुलदीप यादव वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। रस्मों में दोनों परिवारों के लोग और करीबी मेहमान शामिल हुए। संगीत और कॉकटेल कार्यक्रम रात को होगा। कुलदीप यादव की शादी को लेकर शहर में भी उत्साह देखा जा रहा है। 



शुक्रवार को कुलदीप यादव की शादी की मेंहदी और हल्दी की रस्म होटल सवाय में हुई। हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं।

Dehradun: फरमान और मोनालिसा की शादी पर भड़का हिंदू रक्षा दल,  फिल्म न लगने देने की दी चेतावनी

Cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Mehndi and Haldi ceremonies held in Mussoorie bride and groom danced
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे और शादी की खुशियों में शामिल हुए। इस मौके पर कुलदीप यादव और उनकी दुल्हन वंशिका ने ढोल नगाड़ों के साथ हल्दी और मेंहदी की रस्म के लिए जाते समय खूब डांस किया।

Cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Mehndi and Haldi ceremonies held in Mussoorie bride and groom danced
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शादी के लिए सवाय होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हल्दी और मेहंदी की रस्मों के दौरान संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा। दूल्हा बने कुलदीप यादव लाइट गुलाबी कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि दुल्हन बनने जा रहीं वंशिका मेहंदी समारोह में पारंपरिक परिधान में लाइट एवं गहरे गुलाबी कलर की साड़ी पहनकर आकर्षक दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Mehndi and Haldi ceremonies held in Mussoorie bride and groom danced
कुलदीप यादव के साथ चहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साथ ही हल्दी की रस्म के दौरान कुलदीप यादव ने पीले रंग के कुर्ता पायजामा और वंशिका ने पीले कलर की साड़ी पहन रखी थी । इस ढोल नगाड़ों पर उनके मेहमान और दुल्हा -दुल्हन जमकर ठुमके लगाते नजर आए। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समारोह का आनंद लिया।

विज्ञापन
Cricketer Kuldeep Yadav and vanshika Mehndi and Haldi ceremonies held in Mussoorie bride and groom danced
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म के लिए सजावट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह को निजी रखा गया है, जिसमें परिवार और करीबी मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी के बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी तैयारी है। शादी समारोह में मोहित शर्मा, टी दिलीप, रिंकू सिंह यजुवेंद्र चहल सहित अन्य क्रिकेटर समारोह में पहुंचे है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed