फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cm Dhami: मुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री ने खेला बच्चों के साथ क्रिकेट, सेल्फी के लिए उत्साहित दिखे लोग

Mon, 13 May 2024 02:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 May 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami went on morning walk on Juhu beach Mumbai played cricket with children people took selfies
मुंबई जुहू बीच पर सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान यहां घूम रहे लोग सीएम धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। सीएम धामी ने भी लोगों से काफी देर तक बातचीत की। 





मुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह सैर पर निकले थे। इस दौरान लोगों का उत्साह देख सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।

बता दें, रविवार को ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

CM Dhami went on morning walk on Juhu beach Mumbai played cricket with children people took selfies
मुंबई जुहू बीच पर लोगों से बातचीत करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। लेकिन पूरे देश ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

CM Dhami went on morning walk on Juhu beach Mumbai played cricket with children people took selfies
जुहू बीच पर क्रिकेट खेलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

सीएम धामी ने इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। पीएम मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। देश में आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचों का निर्माण कार्य जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। तीन तलाक खत्म करने के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami went on morning walk on Juhu beach Mumbai played cricket with children people took selfies
लोगों से बातचीत करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा, देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्रवाई, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून के साथ महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board: परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, अंक सुधार परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
CM Dhami went on morning walk on Juhu beach Mumbai played cricket with children people took selfies
सीएम धामी के साथ लोगों ने ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस सनातन संस्कृति का अपमान करती हैं। बाला साहेब ठाकरे का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा। लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed