फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamunotri Dham: यमुनोत्री जाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह तीन बजे से है ऐसा हाल...तस्वीरें

Mon, 13 May 2024 12:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट ( उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 May 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham huge crowd of devotees gathered to go to Yamunotri Uttarkashi Chardham Yatra 2024 Watch Photos
यमुनोत्री जाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में आज सोमवार को सुहाना मौसम बना हुआ है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे से मां यमुना के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जा रही है।



चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी यमुनोत्री हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इधर, गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

जिले में स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ धामों के दर्शन व पूजन को उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। यमुनोत्री हाईवे पर यात्रा के पहले दिन जहां पालीगाड से जानकीचट्टी तक जाम लगा रहा, वहीं शनिवार को दूसरे दिन हाईवे पर रानाचट्टी, भूस्खलन जोन ओजरी डाबरकोट, पालीगाड के बीच तड़के चार बजे से ही साढ़े चार घंटे तक जाम रहा।

Yamunotri Dham huge crowd of devotees gathered to go to Yamunotri Uttarkashi Chardham Yatra 2024 Watch Photos
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिनभर बड़कोट से राड़ी टॉप तक भी वाहन रेंगते रहे। रविवार को तीसरे दिन दुबाटा, गंगनानी, खरादी, कुथनौर, पालीगाड में मध्य रात्रि से वाहन फंसे रहे।

 

Yamunotri Dham huge crowd of devotees gathered to go to Yamunotri Uttarkashi Chardham Yatra 2024 Watch Photos
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, फूलचट्टी क्षेत्र में रुक-रुककर जाम की स्थिति रही। गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ में दोपहर बाद करीब ढाई बजे जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamunotri Dham huge crowd of devotees gathered to go to Yamunotri Uttarkashi Chardham Yatra 2024 Watch Photos
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने गंगनानी, सोनगाड़ से गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाकर पौन घंटे बाद जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: वीआईपी व्यवस्था पर हंगामा, विरोध में उतरे पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों के साथ ही स्थानीय लोग

विज्ञापन
Yamunotri Dham huge crowd of devotees gathered to go to Yamunotri Uttarkashi Chardham Yatra 2024 Watch Photos
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि, यहां हाईवे संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed