फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पिथौरागढ़ में बादल फटने से खड़ी बाइकें बहीं, कांपे लोग

Tue, 14 Jun 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
cloudburst in someshwar
cloud brust in someshwar - फोटो : amar ujala

सोमवार शाम पिथौरागढ़-सोमेश्वर में बादल फटने से लोगों की रुह कांप गई। यहां बादल फटने से नदियां उफान पर आ गईं और नालों का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया और सड़कों पर पट गया। मूसलाधार बारिश ने पिथौरागढ़ शहर में चार किमी के दायरे में जबरदस्त तबाही मचाई। खड़कोट में एक मकान की दीवार टूट गई। सड़कों में खड़ी बाइकें बह गईं। इससे 12 बाइकों को नुकसान पहुंचा है। 25 मिनट में 36 एमएम बारिश हुई।

तस्वीरें: पिथौरागढ़ में बादल फटने से खड़ी बाइक बहीं, कांपे लोग

cloudburst in someshwar
cloud brust in someshwar

पिथौरागढ़ नगर में शाम चार बजे एकाएक मौसम बिगड़ा। देखते ही देखते अंधड़ शुरू हो गया। ओलों के साथ काफी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की गति इतनी तेज थी कि लोगों की सांसें थम गईं। हर तरफ घुप अंधेरा छा गया। बारिश ने शहर के चार किमी के इलाके में जबरदस्त तबाही मचाई। सिनेमा लाइन, पुलिस लाइन, रई, टिम्सिया नौला, कुंडीखोला क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी घुस गया। रई गाड़ उफना गई। उधर, सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में भी बादल फट गया। साईं, कोसी नदी समेत कई गधेरे उफना गए। पानी के तेज बहाव को देखते हुए कोसी बैराज के पांचों गेट खोल दिए गए।

तस्वीरें: पिथौरागढ़ में बादल फटा, खड़ी बाइक बहीं, कांपे लोग

cloudburst in someshwar
cloud brust in someshwar

सोमेश्वर इलाके में कई स्थानों पर भूकटाव से खेतों को नुकसान पहुंचा है। आधा दर्जन गांवों के कई घरों में पानी घुस गया है। कोसी में मलबा और गाद आने से पंपिंग बंद हो गई है।  इससे मंगलवार को अल्मोड़ा में पानी की किल्लत रहने की आशंका है। कौसानी और गरुड़ में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इधर, हल्द्वानी में भी सोमवार को दोपहर बाद अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने 15 एवं 16 जून को फिर बारिश की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पिथौरागढ़ में बादल फटा, खड़ी बाइक बहीं, कांपे लोग

cloudburst in someshwar
cloud brust in someshwar

हल्द्वानी में चली आंधी से जहां पारा टूटा वहीं पेड़ और होर्डिंग्स भी टूट कर गिर गए। कई मकानों की दीवारें गिर गईं। काठगोदाम में र्स्कोपियो पर पेड़ गिर पड़ा, जिसे गाड़ी मालिक घायल हो गया और पेड़ गिरने से चार घंटे नैनीताल रोड जाम हो गई। इसके अलावा, हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट के सामने बाइक सवार ठेकेदार पर होर्डिंग्स गिर पड़ा, जिससे उसका पैर टूट गया। बनभूलपुरा में मकान की दीवार गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। काठगोदाम चौकी पर भी एक पेड़ गिर गया। हालांकि  इससे कोई हताहत नहीं हुआ। शहर में चले अंधड़ करी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed