फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021 Today: आज 5 घंटे 59 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 19 Nov 2021 12:22 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan lunar eclipse 2021 date and time today latest news update: Year Last And Longest Lunar Eclipse on 19 November
चंद्र ग्रहण 2021 - फोटो : PTI

साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11:34 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 05:33 पर होगी। वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ ही चंद्र ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। धार्मिक दृष्टि से इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते और कई कार्यों को करना भी वर्जित होता है। 



चंद्रग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सीमांत क्षेत्रों में, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, रूस, चीन और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

जो वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में होगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि ग्रहण काल की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी। ये खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।

chandra grahan lunar eclipse 2021 date and time today latest news update: Year Last And Longest Lunar Eclipse on 19 November
चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन राशि वालों को इस दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कॅरिअर में अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

chandra grahan lunar eclipse 2021 date and time today latest news update: Year Last And Longest Lunar Eclipse on 19 November
चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला

कॅरिअर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बताया कि व्यापारियों को भी इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होने सकेंगे। निवेश करने के लिए भी अच्छा समय है। ग्रहण के दौरान मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों को सावधान रहना होगा, क्योंकि इन राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan lunar eclipse 2021 date and time today latest news update: Year Last And Longest Lunar Eclipse on 19 November
गर्भवती महिला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

इस दिन गर्भवती महिलाओं को खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। उन्हें इस दौरान कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। साथ ही सब्जी आदि भी नहीं काटनी चाहिए। इस दिन बच्चे और बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान काफी नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए जितना हो सके इसे देखने से बचें। 

विज्ञापन
chandra grahan lunar eclipse 2021 date and time today latest news update: Year Last And Longest Lunar Eclipse on 19 November
तुलसी - फोटो : istock

ग्रहण के समय खाना-पीना, सोना, नाखून काटना और भोजन पकाना आदि कार्य करना अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल खत्म हो जाने के बाद पहने हुए कपड़ों सहित गंगा स्नान कर भोजन करना चाहिए। ग्रहण के समय अचार, मुरब्बा, दूध, दही और अन्य खाद पदार्थों में तुलसी पत्र डाल देने से वह खराब नहीं होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed