{"_id":"619673a27c53336c69460319","slug":"chandra-grahan-2021-year-last-and-longest-lunar-eclipse-on-19-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2021 Today: आज 5 घंटे 59 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2021 Today: आज 5 घंटे 59 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंद्र ग्रहण 2021
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11:34 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 05:33 पर होगी। वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ ही चंद्र ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। धार्मिक दृष्टि से इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते और कई कार्यों को करना भी वर्जित होता है।
चंद्रग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सीमांत क्षेत्रों में, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, रूस, चीन और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
जो वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में होगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि ग्रहण काल की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी। ये खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।
2 of 5
चंद्रग्रहण
- फोटो : iStock
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन राशि वालों को इस दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कॅरिअर में अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
3 of 5
चंद्रग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
कॅरिअर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बताया कि व्यापारियों को भी इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होने सकेंगे। निवेश करने के लिए भी अच्छा समय है। ग्रहण के दौरान मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों को सावधान रहना होगा, क्योंकि इन राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्भवती महिला
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इस दिन गर्भवती महिलाओं को खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। उन्हें इस दौरान कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। साथ ही सब्जी आदि भी नहीं काटनी चाहिए। इस दिन बच्चे और बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान काफी नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए जितना हो सके इसे देखने से बचें।
विज्ञापन
5 of 5
तुलसी
- फोटो : istock
ग्रहण के समय खाना-पीना, सोना, नाखून काटना और भोजन पकाना आदि कार्य करना अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल खत्म हो जाने के बाद पहने हुए कपड़ों सहित गंगा स्नान कर भोजन करना चाहिए। ग्रहण के समय अचार, मुरब्बा, दूध, दही और अन्य खाद पदार्थों में तुलसी पत्र डाल देने से वह खराब नहीं होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।