फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर आस्था भारी: नवरात्रि के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, पूर्णागिरी मंदिर में उमड़ी भीड़, तस्वीरें...

Tue, 13 Apr 2021 12:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri And Hindu New year 2021: Heavy Crowd in Temples and Ganga Ghat For Snan Photos
नवरात्र पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि और नवसंवत्सर के मौके पर आज कुंभनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर स्नान किया। वहीं, कुंभ क्षेत्र के आस-पास के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।



वहीं, चंपावत के पूर्णागिरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुबह दस बजे तक ही करीब पांच हजार श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए पहुंच चुके थे। इस दौरान कोरोना संक्रमण के बचाव के नियम भी तार-तार हो गए।

नवरात्रि 2021: आज ये हैं घट स्थापना के चार शुभ मुहूर्त, इस खास योग में ऐसे पूजन कर देवी मां को करें प्रसन्न

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा का अधिक महत्व है। हर वर्ष जब भी नवरात्रि आते हैं, मां दुर्गा विभिन्न वाहन पर सवार होकर आती हैं। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी।

चैत्र नवरात्र 2021: नवसंवत्सर पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर किया स्नान, मंदिरों में लगी भीड़ 

इस बार 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। नवरात्रि का परायण 22 अप्रैल को होगा। इस बार नवरात्रि में अमृत सिद्धि योग बन रहा है।

Chaitra Navratri And Hindu New year 2021: Heavy Crowd in Temples and Ganga Ghat For Snan Photos
नवरात्र पर पूर्णागिरी मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इस बार नव संवत्सर 2078 मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष का नाम राक्षस है। विक्रमी नववर्ष के राजा और मंत्री के दोनों पदों पर मंगल का अधिकार रहेगा। ज्योतिषिय दृष्टि से यह वर्ष काफी कठिनाइयों भरा रहेगा।

Chaitra Navratri And Hindu New year 2021: Heavy Crowd in Temples and Ganga Ghat For Snan Photos
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मान्यता है कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन ही सूर्योदय के समय ब्रह्मा ने पृथ्वी की रचना की थी। यही मुख्य कारण है कि पंचांग अनुसार हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अर्थात प्रथम तिथि के साथ ही, हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri And Hindu New year 2021: Heavy Crowd in Temples and Ganga Ghat For Snan Photos
नवरात्रि पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

आचार्य प्रियव्रत शर्मा के अनुसार इसी दिन गुड़ी पड़वा भी है। मंगलवार से प्रारंभ हो रही प्रतिपदा के कारण इस संवत का राजा क्रूर ग्रह मंगल होगा। मंगल दंगल भी कराता है और मंगल भी करता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri And Hindu New year 2021: Heavy Crowd in Temples and Ganga Ghat For Snan Photos
हरकी पैड़ी पर बिना मास्क पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

पंचांग की गणना से देखें तो इस बार 13 अप्रैल यानी आज मंगलवार को राक्षस नाम संवत्सर का आरंभ हो गया है। मंगलवार के दिन वर्ष का आरंभ होने से वर्ष के राजा मंगल होंगे। मंत्री का पद भी मंगल के पास रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed