फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ में कोरोना: पांच दिन में मिले 1899 संक्रमित, मेला प्रशासन ने भी कोविड नियमों का पालन कराने से खींचे हाथ

Tue, 13 Apr 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Coronavirus Spread in Kumbh, 1899 infected Found in five days
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर मेला पुलिस-प्रशासन ने भी कोविड के दिशा निर्देशों (एसओपी) के पालन कराए जाने से हाथ खींच लिए हैं। स्नान के लिए बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं का रैला उमड़ रहा है।



‘दो गज की दूरी मास्क जरूरी’ के स्लोगन सरकारी होर्डिंग और मेला कंट्रोल रूम की उद्घोषणा तक सिमट गया है। श्रद्धालु बिना मास्क लगाए आवाजाही कर रहे हैं। घाटों और मेला क्षेत्र में एसओपी की धज्जियां उड़ रही हैं।

महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

सोमवार को शाही स्नान के दिन ही 563 नए मरीज मिले हैं। बीते पांच दिनों में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1899 पहुंच गई है। इनमें 1599 आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए हैं। शाही स्नान पर लिए सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी और संख्या और बढ़ने की आशंका है। एक से तीस अप्रैल तक महाकुंभ है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार पहुंच रही है।

महाकुंभ 2021: तीनों बैरागी संतों की भीड़ 10 अखाड़ों पर पड़ी भारी, स्नान के लिए देना पड़ा दोगुना समय, तस्वीरें...

महाकुंभ की शान अखाड़ों के साधु-संत और नागा संन्यासी हैं। कोविड ने संतों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बीते पांच दिनों में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत 15 संत पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें छह संत सोमवार के शाही स्नान में पॉजिटिव मिले हैं।

Kumbh Mela 2021: Coronavirus Spread in Kumbh, 1899 infected Found in five days
कोरोना जांच कराने को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शाही और पर्व स्नानों पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ रही है। कुंभ एसओपी में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और कुंभ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। एसओपी का पालन नहीं कराए जाने से श्रद्धालुओं का रैला उमड़ रहा है। इसके चलते हरिद्वार में कोरोना कहर बनकर फैलने लगा है। श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों के अलावा अखाड़ों के संत भी पॉजिटिव आने लगे हैं।

Kumbh Mela 2021: Coronavirus Spread in Kumbh, 1899 infected Found in five days
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

सोमवती अमावस्या पर भीड़ उमड़ने से मेला पुलिस-प्रशासन ने हाथ खींच लिए। शाम छह बजे तक करीब 35 लाख श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। सड़कों से लेकर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। मेला कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं के लिए दो गज की शारीरिक दूरी और मास्क जरूरी की उद्घोषणा अफसरों को मुंह चिढ़ाते रही। अधिकतर श्रद्धालु बिना मास्क पहने नजर आए। जिन्होंने मास्क पहने भी वह संक्रमण से बचाव नहीं बल्कि औपचारिकता के लिए कानों में फंसाकर ठुड्डी से नीचे लटकाए थे। श्रद्धालुओं की लापरवाही से महामारी फैलने के आसार कई गुना बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Coronavirus Spread in Kumbh, 1899 infected Found in five days
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन में आरटीपीसीआर जांच और मरीज
तारीख        -मरीज    - जांच
आठ अप्रैल  -330       -18212
नौ अप्रैल    -277        -20775
दस अप्रैल   -271       -17644
11 अप्रैल   -372       -23394
12 अप्रैल   -349       -28493
कुल        1599    -108,518

पांच दिन में एंटीजन जांच और मरीज
तारीख      -मरीज-   जांच
आठ अप्रैल  -7-    8854
नौ अप्रैल-   22    -13875
दस अप्रैल- 12      -8209
11 अप्रैल- 45    -17620
12 अप्रैल -214    -66397
कुल       300   -114,955

विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Coronavirus Spread in Kumbh, 1899 infected Found in five days
कुंभनगरी हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

उच्च न्यायालय ने महाकुंभ में कोविड संक्रमण के फैलाव की आशंका जताते हुए प्रतिदिन पचास हजार जांचें करने के साथ एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर आरटीपीसीआर जांचें बढ़ाई गई हैं। पांच दिनों में आरटीपीसीआर 106719 और एंटीजन 98558 जांचें हुई हैं। इनमें आरटीपीसीआर में 1599 और एंटीजन में 300 पॉजिटिव मिले हैं। दोनों जांचों की पॉजिटिव दर 1.64 फीसदी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed