फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players from Koti, Binsaun, and Lohari secure first place in

Dehradun News: कबड्डी में कोटी, बिनसौन और लोहारी के खिलाड़ी प्रथम

Sun, 13 Sep 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 13 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Players from Koti, Binsaun, and Lohari secure first place in
विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में न्याय पंचायत जाड़ी की खेल महाकुंभ की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के करीब 250 से 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख चकराता फतेह सिंह चौहान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कबड्डी के अंडर-19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कनासर, अंडर-19 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन और अंडर-14 बालक वर्ग में भी बिनसौन की टीम विजेता रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में लोहारी के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन के कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र आदि प्रदान किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हड़टा मातबर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य सिकंदर सिंह चौहान, व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह नेगी, राकेश जोशी, भगवती प्रसाद नौटियाल, किशनलाल, मनोज, दीपक, भारती प्रकाश, मीरा चौहान, नीतू तोमर, विनीता डुंगरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed