कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद शुरू कर दिया। इस क्रम में उत्तराखंड के कई जिलों में बंद का असर दिखाई दे रहा है। किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है। उत्तराखंड में भी किसानों के भारत बंद का असर सोमवार सुबह से ही दिख रहा है। राज्य के ऊधमसिंहनगर में भारत बंद और किसान व अन्य संगठनों के विरोध-प्रदर्शन का ज्यादा असर दिखाई दिया। वहीं इस बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रुद्रपुर में भारत बंद को लेकर किसानों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वहीं इस दौरान किसान नेता साहब सिंह सेखो ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी। प्रदर्शनकारियों ने बाजपुर में हाईवे पर वाहनों को रोक दिया है।
भारत बंद: उत्तराखंड के यूएस नगर में दिखा खासा असर, हाईवे पर वाहनों को रोका और जबरन बंद कराई दुकान, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 27 Sep 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन