फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यटन दिवस: सैलानियों की नजरों से दूर हैं उत्तराखंड के ये खूबसूरत और अनजाने स्थल, तस्वीरें देख आना चाहेंगे यहां...

Mon, 27 Sep 2021 01:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Sep 2021 01:46 AM IST
सार

तीर्थाटन के साथ ही अब सरकार का साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है। साहसिक पर्यटन को रोजगार से जोड़कर नए स्थलों को विकसित करने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
World Tourism Day 2021: See Photos of Unknown and beautiful tourist places in Uttarakhand
उत्तराखंड के पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री से उत्तराखंड की देश दुनिया में पहचान है। लेकिन यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों की नजरों से दूर हैं। इन पर्यटन स्थलों की खूबसूरती देखते ही बनती है। वहीं, तीर्थाटन के साथ ही अब सरकार का साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है। साहसिक पर्यटन को रोजगार से जोड़कर नए स्थलों को विकसित करने पर काम किया जा रहा है। वहीं, कोरोना महामारी से पर्यटन उद्योग को हुए नुकसान के लिए शीतकालीन पर्यटन बढ़ावा देने की सरकार की योजना है।



वहीं, प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटक सुविधाओं के विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने की चुनौती है। प्रदेश में कई ऐसे गुमनाम पर्यटक स्थल जो सुविधाओं के अभाव में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों की पहुंच से दूर हैं। उत्तराखंड में पर्यटन को नई पहचान देने के लिए सरकार ने 13 जिलों में थीम आधारित 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने की योजना शुरू की है।

इस योजना पर अब तक 11 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। जबकि लगभग 20 करोड़ के पर्यटन विकास के प्रस्ताव प्रक्रिया में है। योजना का मकसद प्रत्येक जिले में थीम आधारित पर्यटन विकास को बढ़ावा देकर पर्यटकों को उत्तराखंड के प्रति आकर्षित करना है। तो चलिए तस्वीरों में आपको दिखाते हैं प्रदेश के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल जिनकी खूबसूरती आपको भी यहां आने पर मजबूर कर देगी।  

World Tourism Day 2021: See Photos of Unknown and beautiful tourist places in Uttarakhand
फ्लोटिंग हट्स - फोटो : अमर उजाला

टिहरी झील की फ्लोटिंग हट्स आकर्षण का केंद्र
घनसाली से लेकर चिन्यालीसौड़ तक 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बन गई है। साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटक झील में दिन में बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं और रात फ्लोटिंग हट्स में गुजारते हैं। पर्यटकों के लिए पानी पर बनाई गई हट में पहाड़ों के बीच रात गुजराना अनोखा अनुभव है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत झील किनारे कोटी कॉलोनी में पर्यटन सुविधाओं का विकास कर बोट्स का संचालन किया जा रहा है।  झील में गोरण के पास 11 करोड़ की लागत से 20 फ्लोटिंग हट्स भी बनाए गए हैं। हट्स पूरी तरह इको फ्रेंडली और आरामदायक हैं। हट्स में गर्मी और सर्दी का अहसास बिल्कुल नहीं होता है। हट्स में ठहरने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देशी-विदेशी व्यंजन भी परोसे जाते हैं। कोटी कॉलोनी में आठ लॉग हट्स और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉर्ट भी बनाया गया है। पर्यटकों के लिए झील में करीब 10 तरह की 100 बोटों का संचालन किया जा रहा है। 

World Tourism Day 2021: See Photos of Unknown and beautiful tourist places in Uttarakhand
गरतांग गली - फोटो : अमर उजाला

59 साल बाद खुली गरतांग गली, बनी पर्यटकों की पंसद
भारत-चीन सीमा के निकट नेलांग घाटी में 59 साल बाद पर्यटकों के लिए गरतांग गली एक सैलानियों के लिए नया डेस्टिनेशन बनकर उभरी है। समुद्र तल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर खड़ी चट्टान को काटकर तैयार रास्ते का 64 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक संबंधों की गवाह गरतांग गली करीब 150 साल पुरानी है। इसके बारे में कहा जाता है कि 150 मीटर लंबे इस पैदल ट्रेक का निर्माण पेशावर के पठानों ने किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका निर्माण जादूंग गांव के सेठ धनीराम ने कामगारों की मदद से कराया था। इस रास्ते के जरिये भारत और तिब्बत के व्यापारी सुमला, मंडी से होते हुए उत्तरकाशी पहुंचकर नमक, मसाले, पशमीना ऊन और गुड़ का व्यापार किया करते थे। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इनर लाइन क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद कर दिया गया था। यह जर्जर हो गई थी। वर्ष 2015 में गृह मंत्रालय ने नेलांग व जादूंग को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया। बाद में गरतांग गली का जीर्णोद्धार कर इसी साल 18 अगस्त को इसे पर्यटकों के लिए खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day 2021: See Photos of Unknown and beautiful tourist places in Uttarakhand
रुद्रप्रयाग का नागताल - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है नागताल 
केदारघाटी में फाटा से तीन किमी ऊपर घने जंगल के बीच स्थित नागताल जिले में पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा इस रमणीक स्थल के प्रचार-प्रसार के लिए योजना बनाई गई है। साथ ही फाटा-जामू-नागताल ट्रेकिंग रूट को भी विकसित किया जा रहा है। इसी ट्रेकिंग रूट पर महर्षि जमदग्नि का प्राचीन आश्रम व नानतोली देवी का मंदिर भी है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। यहां से हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के साक्षात दर्शन होते हैं।नागताल तक पहुंचाने के लिए पर्यटकों को रुद्रप्रयग-गौरीकुंड राजमार्ग से फाटा पहुंचना होगा। यहां से लगभग तीन किमी पैदल दूरी पर वर्षभर साफ जल से भरा नागताल है। साथ ही चारों तरफ देवदार व अन्य प्रजाति के पेड़ों का सघन वन है।

विज्ञापन
World Tourism Day 2021: See Photos of Unknown and beautiful tourist places in Uttarakhand
देहरादून में आनंदवन - फोटो : अमर उजाला

देहरादून का आनंदवन पर्यटकों को खींच रह अपनी ओर
देहरादून के झाझरा में विकसित आनंदवन सैलानियों की नई सैरगाह के रूप में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। यहां पर ध्यान केंद्र, कृत्रिम बुग्याल (हरियाले घास के मैदान ), जड़ी बूटियों वाली नक्षत्र वाटिका, ट्री हट, बंबू हट, उत्तराखंड में मिलने वाले जीवजंतु जैसे हाथी, तेंदुआ, बाघ की प्रतिकृतियां सबको लुभाती हैं। उत्तराखंड की परंपरा को देखते हुए हट के नाम केदार कुटीर और बद्री कुटीर रखे गए हैं। इसके अलावा यहां साहसिक पर्यटन की भी सामग्री मौजूद है। इसमें बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट और जिप लाइन जैसी चीजें युवाओं को खास तौर पर अपनी ओर खींच रही हैं। बच्चों को लुभाने के लिए यहां बटर फ्लाई गार्डन और बर्डिंग पैराडाइज बनाया गया है। आनंदवन सोमवार को बंद रहता है। सुबह  10 बजे से पांच बजे तक खुला रहता है। यह देहरादून रेलवे स्टेशन से लगभग 13  और आईएसबीटी से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां ऑटो, सिटी बस और टैक्सी के जरिए आराम से पहुंचा जा सकता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed