फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार के इस फरमान से बेरोजगारों को लगा बड़ा झटका, खड़ी हुई नई परेशानी

Wed, 14 Feb 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Bad news for Unemployed in uttarakhand
Unemployed
सरकार के इस फरमान से बेरोजगारों को बड़ा झटका लगा है। उनके सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है।



 
Bad news for Unemployed in uttarakhand
डेमो पिक
शासन के एक आदेश से 109 बेरोजगारों का प्रवक्ता बनने का सपना टूट गया है। लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया के बाद चुने गए अभ्यर्थियों को शासन ने नियुक्ति देने से इनकार कर दिया है। शिक्षा निदेशालय ने प्रतीक्षा सूची में शामिल इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन शासन स्तर से नामंजूर कर दिया गया है।

 
Bad news for Unemployed in uttarakhand
teacher

शिक्षा विभाग ने वर्ष 2015 में प्रवक्ताओं के 1200 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इसके बाद लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। सभी पदों को भरने के बाद बेरोजगारों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई। बड़ी संख्या में दुर्गम के पद रिक्त रह गए। चयनित अभ्यर्थियों ने दुर्गम के विद्यालयों में तैनाती लेने से इनकार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad news for Unemployed in uttarakhand
upset employee

वहीं, कुछ अन्य लोगों ने भी ज्वाइनिंग नहीं दी। अलग-अलग कारणों से कुल 109 पद रिक्त रह गए। नियमानुसार यह पद प्रतीक्षा सूची से भरे चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पद भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा, लेकिन शासन स्तर से इनकार कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार विभागीय सचिव ने विज्ञप्ति जारी हुए दो वर्ष से अधिक समय बीतने की बात कहते हुए प्रस्ताव लौटाया है।
 

विज्ञापन
Bad news for Unemployed in uttarakhand
JOB RAILWAY

जिस तर्क के आधार पर विभागीय सचिव ने प्रस्ताव को नामंजूर किया है, वह सरकार की गलती है। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी के लिए सरकारी सिस्टम ही जिम्मेदार है। इसके बावजूद खामियाजा बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है। बहरहाल विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed