{"_id":"61d29b360f15bb15af46e440","slug":"covid-19-child-vaccination-vaccinated-starts-from-today-in-uttarakhand-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Covid-19 Child Vaccination: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, इन्हें लगा पहला टीका, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19 Child Vaccination: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, इन्हें लगा पहला टीका, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर के साथ ही सोमवार को उत्तराखंड में भी 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
दून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल रेसकोर्स में 15 साल की आरणा शर्मा को प्रदेश में पहला टीका लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 15-18 वर्ष के किशोरों को बधाई कि उन्हें सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है।
सोमवार से शुरू हुई इस अभियान में किशोर और किशोरियों में उत्साह देखने को मिला। टीकाकरण केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। वहीं राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण जारी है। बच्चों ने कहा कि पेरेंट्स स्कूल भेजने में डरते थे। अब सुरक्षा कवच मिल गया है। इससे कोरोना से बचाव होगा। पेरेंट्स परेशान नहीं होंगे।
2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण समय से पूरा करेंगे। यदि किसी को द्वितीय खुराक लगनी है तो उसे प्रेरित करें और एहतियात रखें। कहा कि खुद के साथ ही औरों को भी सुरक्षित रखें। वहीं मेयन सुनील उनियाल गामा ने कोविड टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। कहा कि सावधानी और सतर्कता से कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है।
3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। उत्तराखंड ने समय पूर्व प्रथम खुराक का लक्ष्य पूरा किया है। हम 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण भी समय पूर्व पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में आज 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ है। प्रदेश में 6.28 लाख का टीकाकरण होना है। इसके अलावा करीब पचास हजार बच्चे बाहर से आकर यहां पढ़ रहे हैं। हम यह टीकाकरण एक सप्ताह में पूरा करेंगे। कहा आगामी दस जनवरी से 60 प्लस व फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज दी जाएगी। राज्य में 18 प्लस आयुवर्ग में 85 प्रतिशत को दूसरी खुराक लग चुकी है। जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा होगा।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हरिद्वार और रुड़की में स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन के सही समय पर न पहुंच पाने के कारण कई केंद्रों में 11 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हो पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।