फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग लेकर धरने पर बैठे अंकिता के परिजन, बेटी को याद कर फफक पड़ी मां, तस्वीरें

Tue, 22 Nov 2022 12:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Nov 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh mother crying badly
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी के माता-पिता आज मंगलवार को ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से आयोजित धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, बेटी को याद कर अंकिता के मां के आंसू छलक पड़े। 

उत्तराखंड: श्रद्धा और आयुषी जैसे जघन्य हत्याकांड से दहल गई थी देवभूमि, पढ़ें तीन वारदातों की खौफनाक कहानी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 41 दिन से कोयलघाटी में धरना दिया जा रहा है। समिति के सदस्य क्रमिक अनशन और आमरण अनशन कर रहे हैं। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी सोमवार शाम को भी धरनास्थल पहुंचे थे। वहीं, आज वे पूरा दिन धरने में शामिल होंगे। 

Ankita Murder Case: धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता, बोले- सारे सबूत मिटा दिए, मामले की सीबीआई जांच हो

उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होने तक वह संघर्ष करते रहेंगे।

Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh mother crying badly
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे। घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा दी गई। उन्होंने कहा की घटना से संबंधित सारे साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है। एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी। 

Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh mother crying badly
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

कहा कि घटना के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने के लिए उनके गांव में आए थे, उन्होंने ने भी आरोपियों को जल्द सजा दिलाने और इस केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आश्वास दिया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh mother crying badly
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर में वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी (19) रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य करती थी। 18 सितंबर की रात वह अचानक लापता हो गई तो उसकी तलाश शुरू हुई। अंकिता की गुमशुदगी के मामले में 23 सितंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case: Ankita Parents Protest in rishikesh mother crying badly
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकारी। आरोपियों की निशानदेही पर ही अंकिता का शव 24 सिंतबर को एक नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed