फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव के इस धाम में है 500 साल का रिकॉर्ड,पीएम मोदी से अमिताभ तक कई हस्तियों की पोथी का जिक्र

Sun, 06 May 2018 09:13 AM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 06 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Ancient record of 500 yearsin kedarnath books like modi and  amitabh bachchan
kedarnath dham - फोटो : amar ujala

भगवान आशुतोष के बारह ज्योर्तिलिंगों में ग्यारहवें केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों की पोथी में देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं के कुल, कुटंब का 500 वर्ष से अधिक समय पुराना लेखा-जोखा मौजूद है। इसी पोथी के सहारे पुरोहित लोग धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु की पहचान कर उन्हें बाबा केदार के दर्शन कराते हैं और पूजा-अनुष्ठान की परंपराओं का संपादन करते हैं।

Ancient record of 500 yearsin kedarnath books like modi and  amitabh bachchan
केदारनाथ - फोटो : SELF

आदिगुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित केदारनाथ मंदिर का निर्माण 900 वीं सदी में बताया जाता है। केदारघाटी के गांवों की बसागत भी 12 से 15वीं सदी के बीच मानी जाती है। तब, ये यहां के तीर्थ पुरोहित केदारनाथ धाम में बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। वहीं, अपने यज्ञमानों को प्रतिवर्ष धाम आने के लिए शीतकाल में देश के अलग-अलग प्रांतों का भ्रमण करते हैं।

Ancient record of 500 yearsin kedarnath books like modi and  amitabh bachchan
केदारनाथ में नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF

बताया जाता है जब से तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदार में पूजा-अर्चना का जिम्मेदारी सौंपी, तब से वे अपने यजमानों की पोथी तैयार करते आ रहे हैं। इसी पोथी के जरिए तब, से तीर्थ पुरोहित केदारनाथ धाम में अपने यजमानों की पहचान कर उनके हाथों बाबा केदार की पूजा करवाते हैं। केदारघाटी के देवलीभणिग्राम, लमगौंडी, देवर, रुद्रपुर, ल्वारा,  वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं कि 500 वर्ष पूर्व से पोथी का लेखा-जोखा मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient record of 500 yearsin kedarnath books like modi and  amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन

देश के अलग-अलग प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं के केदारनाथ पहुंचने पर उनका नाम, पता और गोत्र की जानकारी ली जाती है। इसी के आधार पर पोथी की मदद से उनके पूर्वजों का जिक्र करते हुए अपने यजमानों का सत्कार किया जाता है। साथ ही उनके पूर्वजों का तर्पण कराया जाता है। वे बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित अन्य कई हस्तियों की पोथी आज भी मौजूद है।

विज्ञापन
Ancient record of 500 yearsin kedarnath books like modi and  amitabh bachchan
- फोटो : अमर उजाला

तीर्थ पुरोहित दिनेश बगवाड़ी, महेश बगवाड़ी, गणेश तिवारी, अरूण प्रकाश वाजपेयी बताते हैं कि पोथी के मदद से केदारनाथ से किस प्रांत का कितना पुराना संबंध है, उसकी जानकारी मिल जाती है। यह, पोथी मात्र नहीं, बल्कि यज्ञमान और पुरोहित के आपसी स्नेह का माध्यम भी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed