फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools in Pachhwadun and Jaunsar resonate

Dehradun News: गुरु वंदना से गूंजे पछवादून-जौनसार के विद्यालय, शिक्षकों का हुआ सम्मान

Sat, 05 Sep 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Schools in Pachhwadun and Jaunsar resonate
महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) शनिवार को पछवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सराहा। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया, वहीं गुरुओं ने बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर ब्राइट एंजल्स स्कूल में निदेशक कर्नल कादिर हुसैन व अजरा हुसैन ने, जबकि द एनफील्ड स्कूल में चेयरपर्सन बिजोया सिंह व प्रधानाचार्य ओपी चुग ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। द सेपियंस स्कूल की विकासनगर व हरबर्टपुर शाखा में प्रबंधक रविकांत सपरा व अध्यक्ष इंदिरा रानी ने शिक्षकों को पुरस्कृत किया। द इंडियन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहर ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, डाकपत्थर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गढ़वाली व जौनसारी कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धा बाल संस्कार स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस संयुक्त रूप से मनाए गए, जिसमें बच्चों ने कृष्ण रूप धरकर प्रस्तुति दी। ग्राम कुंजा स्थित एएआर रिवर-डेल्स एकेडमी में भी गुरुजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कालसी, साहिया व सेलाकुई में कार्यक्रमों की धूम
सेलाकुई के ज्ञानदीप मॉडर्न एकेडमी में शिक्षक अनुराग चौहान ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। कालसी क्षेत्र के अंबरीश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जीआईसी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सहित कई स्कूलों में छात्रों ने कविता पाठ किए। प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उधर, साहिया के सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज में चेयरमैन अनिल सिंह तोमर और प्राचार्य डॉ. प्रियंका जलाल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। साहिया के जीआईसी और जीजीआईसी में भी धूमधाम से आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने किया गुरुजनों का अभिनंदन
शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब यमुना वैली ने विकासनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष खजान सिंह व सचिव पंकज गौर ने शिक्षकों के अतुलनीय योगदान की सराहना की। इस दौरान पंकज शर्मा, दिनेश जायसवाल व साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी मौजूद रहे। वहीं, हरबर्टपुर में पछवादून विकास मंच ने लखनवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा, आनंद सिंह और प्रधानाचार्य सुनील कुमार नौटियाल ने समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सबसे अहम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed