फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Almora Bus Accident: उठी अर्थियां..बिलखने लगे परिजन, पौड़ी गढ़वाल के गांवों में मातम, दर्द बयां करती तस्वीरें

Tue, 05 Nov 2024 03:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/बैजरो।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/बैजरो। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 जिंदगियां खत्म हो गई। गांवों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Almora Bus Accident mourning in Kotdwar village four bodies were taken to Haridwar for cremation
शोक में डूबा गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पौड़ी गढ़वाल के 27 यात्रियों समेत 36 की मौत हो गई थी। जबकि 27 घायल हैं। रामनगर अस्पताल से छह यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 11 को अन्यत्र रेफर किया गया है। जबकि नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचारधीन है। 



खतरनाक मोड़ में बस मोड़ते समय कमानी टूटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। गढ़वाल मोटर यूजर्स कोऑपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस में 63 यात्री सवार थे। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दस महिलाओं के अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी हैं।

हादसे के बाद धुमाकोट की गूजडू़ पट्टी के किनाथ व बराथ समेत आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को हुई दुर्घटनाग्रस्त में यूजर्स कंपनी की अभागी बस की जगह मंगलवार को कोई दूसरी बस सेवा नहीं चली।

Almora Bus Accident mourning in Kotdwar village four bodies were taken to Haridwar for cremation
गांवों में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव के बाजार बंद रहे। परिवहन कंपनी की ओर से सोमवार रात को क्षेत्र में भेजी गई एक बस से बराथ के ग्रामीण चार शवों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले गए।

Almora Bus Accident mourning in Kotdwar village four bodies were taken to Haridwar for cremation
गांव में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किनाथ गांव के दो मृतकाें पति पत्नी प्रवीण और मीना का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन गांव ले आए थे। जिनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में गांव से करीब 4 किमी दूर पैतृक घाट पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Almora Bus Accident mourning in Kotdwar village four bodies were taken to Haridwar for cremation
पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट की गूजडू़ पट्टी के किनाथ व बराथ समेत आसपास के गांवों में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रवीण और मीना दोनों की शादी इसी साल मई में हुई थी। उनके वृद्ध पिता भजन सिंह और मां गोदांबरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन नियति को कोस रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: माता-पिता को खोने वाली मासूम की जिम्मेदारी लेगी धामी सरकार, सीएम ने लिखा भावुक पोस्ट

 

विज्ञापन
Almora Bus Accident mourning in Kotdwar village four bodies were taken to Haridwar for cremation
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

इसी गांव की एक महिला दमंयती देवी (76) का शव परिजन पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए रामनगर ले गए हैं। वह गांव में अकेली रहती थी। और बच्चों के पास जाने के लिए उस अभागी बस में सवार हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed