फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Utsav 2024: गंगा आरती ने मोहा मन, आशुतोष राणा के शिव स्त्रोत ने जीता दिल...ये भी रहे उत्सव के खास केंद्र

Tue, 05 Nov 2024 02:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Nov 2024 02:09 PM IST
सार

हरिद्वार गंगा उत्सव में आशुतोष राणा ने शिव स्त्रोत गाकर हर किसी का दिल जीता। वहीं राजीव खंडेलवार के नाट्य मंचन को भी लोगों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
Ganga Utsav 2024 Aarti Laser light show 3D movie and Ashutosh Rana Shiv Strotam were special Haridwar News
आशुतोष राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगा जीवित प्राणी हैं यह मानते हुए उन्हें स्वच्छ रखने और आस्था के साथ देवी के रूप में पूजने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से सोमवार को चंडीपुल के पास नमामि गंगे घाट पर आठवां गंगा उत्सव मनाया गया। केंद्रीय मंत्री से लेकर उत्तराखंड के मंत्रियों ने इसमें शिकरत की। इस दौरान गंगा आरती ने हर किसी का मन मोहा। 



पहली बार गंगा किनारे उत्सव मनाया गया, जिसमें आशुतोष राणा के शिव स्त्रोत ने हर किसी का दिल जीत लिया। गंगा उत्सव में आरती के दौरान लेजर लाइट शो, थ्रीडी मूवी को लोगों ने खूब सराहा। वहीं राजीव खंडेलवार का नाट्य मंचन भी काफी सराहा गया। गंगा पर आधारित इस थीम को मौजूद लोगों ने देखा। आरती के दौरान लोगों ने माता गंगा का दर्शन पूजन किया।

महानिदेशक नमामि गंगे राजीव मित्तल ने बताया कि उत्सव मां गंगा के संरक्षण को लेकर है। उन्होंने कहा कि पांच अन्य राज्यों में भी यह उत्सव मनाया जा रहा है। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य है कि नदियों को सिर्फ जल का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन का आधार बनाना होगा।

Ganga Utsav 2024 Aarti Laser light show 3D movie and Ashutosh Rana Shiv Strotam were special Haridwar News
उन्होंने कहा कि यह मात्र उत्सव नहीं अभियान है। इसके माध्यम से हम नदियों के महत्व को समझाने का प्रयास करते हैं। बताया कि पहली बार गंगा किनारे महोत्सव का आयोजन किया गया है। इससे पहले यह आयोजन दिल्ली में आयोजित किया जाता था।
Ganga Utsav 2024 Aarti Laser light show 3D movie and Ashutosh Rana Shiv Strotam were special Haridwar News
हरिद्वार गंगा उत्सव में लेजर शो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गंगा में महाशीर मछलियों के शिशुओं की खेप भी प्रवाहित किया। इसमें कई लाख मत्स्य बीज भी गंगा में छोड़े गए, ताकि गंगा में जलीय जीव का संतुलन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Utsav 2024 Aarti Laser light show 3D movie and Ashutosh Rana Shiv Strotam were special Haridwar News
हरिद्वार गंगा उत्सव 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं ‘घाट पर हाट’ कार्यक्रम के तहत कई गंगा तट के गांव की समितियों ने आयोजन में स्टॉल लगाया और इसमें स्थानीय हर्बल उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। अकांक्षी जनपद हरिद्वार की ओर से मीठी गंगा के स्टॉल भी लगे। इसमें मौन पालन और इससेे जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: माता-पिता को खोने वाली मासूम की जिम्मेदारी लेगी धामी सरकार, सीएम ने लिखा भावुक पोस्ट

विज्ञापन
Ganga Utsav 2024 Aarti Laser light show 3D movie and Ashutosh Rana Shiv Strotam were special Haridwar News
हरिद्वार गंगा उत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बीएसएफ की महिला जवान जो देव प्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग के जरिए गंगा की अविरलता और स्वच्छता का संदेश लेकर निकली हैं, उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed