जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी अपने कई प्लान बेहद सस्ते कर दिए हैं। इसमें आपको वैलिडिटी बढ़ने के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा।
2 of 6
AIRTEL AND JIO
- फोटो : DEMO PHOTO
बता दें कि, जियो अपने रोजाना एक जीबी वाले प्लान में पचास रुपए तक कि कटौती करने जा रहा है। इसके बदले एयटेल ने भी अपने कई प्लान रिवाइज कर दिए हैं।
देहराखास के रिचार्ज रिटेलेर शुभम गुप्ता ने बताया कि, एयरटेल ने अपने 448 रुपये और 509 रुपये के प्लान में बदलाव किए हैं। 448 रुपये के प्लान में पहले यूजर्स को 70 दिनों तक आपको रोजाना एक जीबी डाटा मिलता था। लेकिन अब इसमें आपको 70 दिनों के बजाए 82 दिनों की वैलिडिटी कर दी गई है।
वहीं इसके 448 रुपये के प्लान में अब आप अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल कॉल्स कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना सौ एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। वहीं, रोमिंग आउटगोंइंग कॉल्स भी मुफ्त कर सकेंगे।
509 रुपये के प्लान में अब आपको 84 दिन की वैलिडिटी नहीं बल्कि इसके बदले 91 दिनों तक कि वैलीडिटी मिलेगी। इतने दिन तक आप रोजाना 1 GB डाटा यूज कर सकेंगे। इसके अन्य फायदे भी यूजर्स को पहले की तरह मिलते रहेंगे।