गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी के उत्तराखंड पहुंचने की खबर से राजनीतिक गलियारों में 'भूचाल' आ गया है। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की खुदखुशी के बाद जिग्नेश के आने की संभावना प्रबल दिख रही है।
{"_id":"5a5589b44f1c1b216f8b4daa","slug":"uttarakhand-police-alert-on-jignesh-mewani-visit-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पांडेय की मौत के बाद उत्तराखंड की राजनीति में 'भूचाल' लाएंगे जिग्नेश मेवाणी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पांडेय की मौत के बाद उत्तराखंड की राजनीति में 'भूचाल' लाएंगे जिग्नेश मेवाणी!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी
- फोटो : ANI
Trending Videos
Prakash Pandey
वहीं मंगलवार को ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत के बाद सोशल मीडिया पर गुजरात से कांग्रेस समर्थित विधायक जिग्नेश मेवाणी और वामपंथी छात्र नेता कन्हैया के हल्द्वानी आकर विरोध जताने की चर्चा होती रही।
prakash panday
बुधवार सुबह फिर से जिग्नेश मेवाणी के हल्द्वानी स्थित आवास पर आने की खबरें आने लगीं। जिसे लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गए। मंगलवार को मेवाणी और कन्हैया के देहरादन आने की खबर से पुलिस की तरफ से अलर्ट संदेश भी दर्शाया गया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar
- फोटो : File Photo
हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत का मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। रात में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी और वामपंथी छात्र नेता कन्हैया के देहरादून अथवा हल्द्वानी पहुंचने की चर्चा के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार
- फोटो : AmarUjala
एक संदेश में तो एक पुलिस अधिकारी की तरफ से बार्डर पर सघन चेकिंग कराने की बात भी कही गई है। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इन संदेशों को अफवाह बताया है।