{"_id":"57fd056e4f1c1b675228f7ed","slug":"five-lakh-for-the-father-and-son-shot-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी, फिर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी, फिर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
Tue, 11 Oct 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:16 PM IST
सार
बागपत के निरपुड़ा गांव में अंजाम दी गई खूनी वारदात, सड़क पर फायरिंग से एक किसान भी घायल
विज्ञापन
1 of 7
छपरौली हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छपरौली/दोघट (बागपत) थाना क्षेत्र के गांव गांगनौली के पांच लोगों की हत्या के खूनी खेल के 24 घंटे बाद निरपुड़ा गांव में भी करीब पांच लाख रुपये के विवाद में खून बहाया गया। छपरौली नगर पंचायत से निरपुड़ा गांव तगादा करने पहुंचे पिता-पुत्रों पर मौसेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।
2 of 7
छपरौली हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक भाई गंभीर रुप से घायल हो गया है। इस फायरिंग से खेत में जा रहा एक किसान भी गोली लगने से घायल हो गया। शामली के कैल गांव निवासी कार चालक सुनील कुमार (55) काफी समय पहले छपरौली में आकर बस गया था। सुनील की ससुराल मेरठ के दौराला में है।
3 of 7
छपरौली हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
उसका अपने साढू़ दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी नरेश (56) के साथ करीब पांच लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुनील कुमार ने साढू़ के बेटे भूपेंद्र को फोन कर तगादा किया, तो उसे निरपुड़ा आने के लिए कहा। सुनील कुमार अपनी स्कॉर्पियों में बेटे नितिन (30), अंकित (22) और रिश्तेदारों एवं अन्य परिचितों को लेकर निरपुड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
छपरौली हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया घर पहुंचे लोगों को भूपेंद्र ने गांव के बाहर दूध की डेयरी पर बुलाया। कुछ देर दोनों पक्षों में बातें हुई। बाद में विवाद बढ़ गया। बताते हैं कि इस पर भूपेंद्र पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसमें गोली लगने से सुनील, नितिन और अंकित गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके साथ आए लोग घायलों को लेकर गाड़ी की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
5 of 7
छपरौली हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने सड़क तक फायरिंग की। इस बीच सड़क से गुजर रहा निरपुड़ा निवासी किसान सुभाष को भी गोली लग गई। सुनील पक्ष के लोग पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित अस्पताल पहुंचे। वहां सुनील और नितिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि वहां से अंकित को मेरठ रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।