फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहाणे को लेकर टीम इंडिया के एक और अनुभवी बल्लेबाज ने दिया यह बड़ा बयान

Wed, 17 Jan 2018 10:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Wasim Jaffer says Rahane too good to be benched
अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर ने अंजिक्य रहाणे को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। जाफर का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को रहाणे की जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल करने की आवश्यकता है।
Wasim Jaffer says Rahane too good to be benched
वसीम जाफर

39 वर्षीय जाफर ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में हुए सीरीज में रहाणे का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। जिसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए दो टेस्ट मैचों में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, रहाणे को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में ना खिलाने को लेकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी।  
 

Wasim Jaffer says Rahane too good to be benched
वसीम जाफर

जाफर ने कहा, 'हम केप टाउन टेस्ट को गंवा दिया, लेकिन मुझे लगता है कि इस टीम में वापसी की गुणवत्ता है, बशर्ते हम इसका संयोजन सही तरीके से करें। अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है और हमें टीम में उनके स्थान पर किसी एक को रखना होगा। पुजारा और रहाणे हमारी टीम की रीढ़ हैं और उन्हें लगातार समर्थन करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि इस टीम में उपमहाद्वीप के बाहर मैच जीतने के लिए सभी प्रयासों को शामिल किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Wasim Jaffer says Rahane too good to be benched
नवदीप सैनी

इस दौरान जाफर ने दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी सराहना करते हुए कहा कि वह टीम के लिए एक संभावना बन सकता है। उन्होंने कहा, 'भारत में, क्रिकेट एक धर्म है, लेकिन दिल्ली तेज गेंदबाज नवदीप सैनी  के बारे में किसी को बहुत कुछ पता नहीं है, जो मेरे मुताबिक इंटरनेशल क्रिकेट के लिए तैयार हैं।' आगे उन्होंने कहा, 'उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले बल्लेबाजों को परेशान करने की गति और सटीकता उनमें है, लेकिन इसके बावजूद कोई भी उसके बारे में नहीं जानता।'

विज्ञापन
Wasim Jaffer says Rahane too good to be benched
नवदीप सैनी

बता दें कि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सैनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 79 रन देकर 7 विकेट झटके थे। इसकी बदौलत दिल्ली ने बंगाल को एक पारी और 26 रन से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने सात मैचों में 29 विकेट हासिल किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed