Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings are set to appoint Paras Mhambrey as their bowling coach ahead of IPL 2027 season

आईपीएल 2027: मिनी नीलामी से पहले पंजाब किंग्स को मिला नया गेंदबाजी कोच, इस भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 24 Nov 2026 08:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Nov 2026 08:42 AM IST
सार

आईपीएल 2027 का सीजन शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स को नया गेंदबाजी कोच मिला है। फ्रेंचाइजी ने पारस म्हाम्ब्रे को ये जिम्मेदारी दी है। म्हाम्ब्रे के पास कोचिंग का काफी अनुभव है।

विज्ञापन
Punjab Kings are set to appoint Paras Mhambrey as their bowling coach ahead of IPL 2027 season
पारस म्हाम्ब्रे - फोटो : IPL

विस्तार

पंजाब किंग्स ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी में जेम्स होप्स की जगह लेंगे। होप्स ने पिछले महीने अपना पद छोड़ दिया था। वहीं, फ्रेंचाइजी फील्डिंग कोच के रूप में राजीव कुमार को नियुक्त करने वाली है। वह पूर्व फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन की जगह लेंगे। राजीव चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कोचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे हैं म्हाम्ब्रे
पारस म्हाम्ब्रे का गेंदबाजी कोच के रूप में लंबा अनुभव है। वह भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। म्हाम्ब्रे 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ वाली कोचिंग टीम में गेंदबाजी कोच थे। इसके अलावा, वह इंडिया ए और इंडिया अंडर-19 के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल, महाराष्ट्र, बड़ौदा और विदर्भ के कोच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग का लंबा अनुभव 
आईपीएल में पारस म्हाम्ब्रे लंबे समय तक मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रहे हैं। वह आईपीएल के पहले सीजन (2008) में एमआई के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर जुड़े थे। 2010 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें सहायक कोच बनाया। 2017 में वह टीम से अलग हो गए। इसके बाद फिर से 2024 से 2026 तक एमआई के गेंदबाजी कोच रहे थे। पारस म्हाम्ब्रे के गेंदबाजी कोच के तौर पर हासिल लंबे अनुभव का लाभ पंजाब किंग्स को मिल सकता है, जो अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है। म्हाम्ब्रे को मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पंजाब की गेंदबाजी पर मजबूती से काम करना होगा।  
विज्ञापन

पंजाब को पहले खिताब की तलाश 
पंजाब किंग्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो पहले सीजन से ही लीग का हिस्सा है, लेकिन एक भी खिताब जीतने में सफल नहीं रही है। आईपीएल 2014 और आईपीएल 2025 दो ऐसे सीजन रहे हैं, जिनमें पंजाब फाइनल में पहुंची है। आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने और रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच बनने के बाद टीम की खिताब जीतने की उम्मीद बढ़ी है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने के बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत पंजाब ने दमदार तरीके से की थी और आधे सीजन तक शीर्ष पर रही थी, लेकिन इसके बाद प्रदर्शन में बड़ी गिरावट के कारण टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। 

भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचाने और टी20 विश्व कप 2024 की जीत में बतौर गेंदबाजी कोच अहम भूमिका निभाने वाले पारस म्हाम्ब्रे के जुड़ने से पंजाब एक बार फिर अपने पहले खिताब के लिए मजबूत प्रयास करने को तैयार है। आईपीएल 2027 सीजन के लिए 16 दिसंबर को गोवा में मिनी नीलामी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed