फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
87/3 (7.1 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 19(7)*
Shai Hope 39 (20)
WI need 163 runs in 12.5 remaining overs

पार्थिव पटेल की कीपिंग से नाराज गावस्कर बोले- धोनी को नहीं लेना था टेस्ट से संन्यास

Wed, 17 Jan 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar says ms dhoni should not have retired from test
एमएस धोनी

पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को इतनी जल्दी संन्यास नहीं लेना चाहिए था। एमएस धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋद्धिमान साहा के कंधों पर रही है। हालांकि, साहा मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर चोटिल हो गए और उनकी जगह पार्थिव पटेल को मौका मिला है।

Trending Videos
sunil gavaskar says ms dhoni should not have retired from test
पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल अपनी विकेटकीपिंग से दिग्गजों को प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर का कैच टपकाया। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में हाशिम अमला और फाफ डू प्लेसी को जीवनदान दिया था। कैचिंग से टीम इंडिया को काफी परेशानी हो रही है और इससे दक्षिण अफ्रीका को काफी फायदा मिल रहा है, जो सीरीज जीतने के बेहद करीब है।

sunil gavaskar says ms dhoni should not have retired from test
एमएस धोनी - फोटो : india today

सुनील गावस्कर भी पटेल की कीपिंग से प्रभावित नहीं है और इसके एवज में उन्होंने कहा कि धोनी को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था। लिटिल मास्टर गावस्कर का मानना है कि धोनी के रहते टीम इंडिया को काफी फायदे मिलते क्योंकि उनकी कीपिंग बेमिसाल है। हालांकि, गावस्कर ने साथ ही धोनी के संन्यास लेने के फैसले का सम्मान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil gavaskar says ms dhoni should not have retired from test
एमएस धोनी

गावस्कर ने कहा, 'अगर एमएस धोनी कीपिंग करते तो टीम इंडिया को काफी फायदा मिलता। मेरे ख्याल में उन पर कप्तानी का अत्यधिक दबाव था। मैं उन्हें कप्तानी छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते देखना चाहता था। उनकी सलाह ड्रेसिंग रूम में काफी मायने रखती है। मेरे ख्याल से धोनी का मानना रहा कि टेस्ट में नहीं रहने से ही टीम का भला है।'

विज्ञापन
sunil gavaskar says ms dhoni should not have retired from test
ऋधिमान साहा - फोटो : BCCI
गावस्कर ने आगे कहा, 'टीम इंडिया को ऋद्धिमान साहा की कमी खली। साहा ने पहले टेस्ट में 10 कैच लपके थे। साहा और पटेल की तुलना पर गावस्कर ने कहा कि पटेल बल्ले से काफी प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन जब बात विकेटकीपिंग ग्लव्स की आती है तो वह साहा से पीछे रह जाते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed