Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND A vs UAE Highlights: यूएई को सात विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में, वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा शतक

Tue, 24 Nov 2026 05:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Nov 2026 05:26 PM IST
खास बातें

भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 14.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस जीत के हीरो 16 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 28 छक्के लगाए।

विज्ञापन
IND A vs UAE Highlights: India A vs United Arab Emirates Asia Cup Rising Stars scorecard updates
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:25 PM, 24-Nov-2026

भारत ने सात विकेट से जीता मुकाबला

भारत ए और यूएई के बीच मंगलवार को खेला गया राइजिंग स्टार्स एशिया कप का मुकाबला रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा। भारतीय टीम ने 250 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ए ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। टीम की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 28 छक्के निकले। वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने महज 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया इस तरह वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने भारत ए को न सिर्फ शानदार जीत दिलाई, बल्कि टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता भी साफ कर दिया।

05:09 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: वैभव ने 52 गेंदों में पूरा किया दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
04:39 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी का 28 गेंदों में शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। वैभव ने मैकगर्क के 29 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
04:35 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका जाहिद अली ने दिया। उन्होंने आफ्ताब आलम के हाथों प्रभसिमरन सिंह को कैच आउट कराया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। अब वैभव का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।
04:18 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका इबरार अहमद ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच गेंदों में 12 रन बना सके। आउट होने के बाद अभिषेक और इबरार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिसके बाद अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। अब वैभव का साथ देने प्रभसिमरन सिंह आए हैं।
04:15 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: वैभव ने 16 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

वैभव ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। अभिषेक शर्मा भी क्रीज पर डटे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 58/0 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: वैभव ने भारत को दिलाई तेज शुरुआत

वैभव ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। अभिषेक शर्मा उनका साथ देने के लिए मौजूद हैं। दो ओवर के बाद स्कोर 39/0 है।
04:00 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: भारत ए की बल्लेबाजी शुरू

यूएई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए की पारी शुरू हो गई है। भारत ए के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा उतरे हैं। 
03:33 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: यूएई ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया

यूएई ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने हरप्रीत सिंह की शतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 249 रन बनाए। भारत के लिए अरशद खान ने चार विकेट झटके जबकि हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
03:11 PM, 24-Nov-2026

IND A vs UAE Live Score: यूएई को सातवां झटका

यूएई को इबरार अहमद के रूप में सातवां झटका लगा है। इबरार खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। अरशद ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले हरप्रीत भाटिया को आउट किया और अगली गेंद पर इबरार को पवेलियन भेजा। हालांकि, अरशद हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed