{"_id":"6b053ae9f8340e65c606cbce","slug":"ind-vs-nz-new-zealand-all-rounder-daryl-mitchell-expecting-more-bounce-at-hagley-oval-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल को क्राइस्टचर्च में अधिक उछाल मिलने की उम्मीद, दूसरे टेस्ट को लेकर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल को क्राइस्टचर्च में अधिक उछाल मिलने की उम्मीद, दूसरे टेस्ट को लेकर क्या बोले?
Tue, 24 Nov 2026 12:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:51 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में शुक्रवार से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में सपाट पिच देखने को मिली थी, लेकिन डेरिल मिचेल को उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट में बल्ले और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : Black caps
विस्तार
बेसिन रिजर्व की पाटा पिच पर पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहने के बाद न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ हैगली ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला होगा क्योंकि यहां पिच से अधिक उछाल मिलने की संभावना है। मिचेल ने नाबाद 49 रन बनाकर पहला टेस्ट ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि बेसिन रिजर्व की पिच ने उम्मीद के मुताबिक व्यवहार नहीं किया।
मिचेल ने शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, बेसिन रिजर्व की पिच प्रकृति ऐसी है कि वह शुरुआत में आमतौर पर काफी हरी-भरी दिखती है। हमें उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी धीमी होगी और इस पर गेंद नीचे रहेगी। अब हम हैगली ओवल में खेलेंगे और मुझे उम्मीद है कि यहां थोड़ी उछाल होगी।

Trending Videos
भारतीय गेंदबाजों को सराहा
मिचेल ने पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, भारतीय गेंदबाजों ने पूरे दिन भर अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और कड़ी मेहनत की। इससे गेंदबाजों के शरीर पर काफी दबाव पड़ता है और यह एक बड़ी सीरीज भी है। जब उन्होंने हाथ मिलाने (मैच ड्रॉ समाप्त करने) की पेशकश की तो हमने खुशी के साथ इसे स्वीकार किया।
मिचेल का मानना है कि क्राइस्टचर्च के मैदान से अच्छी तरह से परिचित होना न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। मिचेल ने कहा, हममें से कई खिलाड़ियों ने पिछले एक दशक में हैगली ओवल में काफी क्रिकेट खेली है, इसलिए हम जानते हैं कि यहां की परिस्थितियां कैसी होंगी। टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए यह एक खूबसूरत मैदान है और हम यहां खेलने के लिए उत्सुक हैं।

मिचेल बोले- पहले टेस्ट के रहे सकारात्मक पहलू
इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि ड्रॉ टेस्ट मैच में दोनों टीमों के लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे और वह उससे सीख लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, पहले टेस्ट में दोनों टीम के लिए कुछ सकारात्मक बातें रही जिससे वह प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगी। हम लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। मैं जानता हूं कि गेंदबाजों को थोड़ा थकान महसूस हुई होगी लेकिन अब उन्हें कुछ दिन का आराम मिल गया है और वह फिर से खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।