{"_id":"5993b0504f1c1bdc028b460f","slug":"warner-retired-hurt-after-being-struck-by-bouncer-on-his-head","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाउंसर पर गंभीर रूप से चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर वॉर्नर, पिच पर गिरे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाउंसर पर गंभीर रूप से चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर वॉर्नर, पिच पर गिरे!
Wed, 16 Aug 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए। उनके सिर पर एक खतरनाक बाउंसर जा लगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
2 of 5
वॉर्नर
- फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वॉर्नर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की बाउंसर पर चोटिल हुए। बता दें कि बांग्लादेश दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम डार्विन में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया की दो टीमें आपस में ये अभ्यास मैच खेल रही हैं।
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
वॉर्नर बांग्लादेश दौरे से पहले स्टीव स्मिथ इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान तेज गेंदबाज हेजलवुड ने बाउंसर डाली, जिस पर वॉर्नर ने पुल शॉट जमाने का प्रयास किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज का टाइमिंग सही नहीं रहा और गेंद उनकी गर्दन के नजदीक जाकर लगी। वो पिच पर ही गिर पड़े। वॉर्नर ने रिस्क नहीं लेने का फैसला किया और पवेलियन जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricbuzz
स्लिप में मुस्तैद ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ तुरंत वॉर्नर की तरफ दौड़े। इस दौरान टीम डॉक्टर भी तेजी से दौड़ते हुए मैदान पर वॉर्नर के पास पहुंचे। वहीं वॉर्नर जल्द ही चेंजिंग रूम में गए और अपनी चोट पर बारीकी से नजर दौड़ाई। सपोर्ट स्टाफ ने उनकी चोट पर बर्फ लगाई। इस अभ्यास मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम को बांग्लादेश के लिए शुक्रवार को रवाना होना है। ढाका में सीरीज का पहला टेस्ट 27 अगस्त से खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल ह्यूज
- फोटो : ESPN
याद हो कि 2014 में सिर पर बाउंसर लगने के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मैदान पर ही मौत हुई थी। इसके बाद से क्रिकेट में इस्तेमाल किए जाने वाले हेलमेट में कई बदलाव किए गए और उनमें स्टेम गार्ड का इस्तेमाल किया जाने लगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।