Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Coach Mike Hesson Snaps at Journalist Over Babar Azam's Form, Says I've Had Enough

वीडियो: पत्रकार ने पूछा बाबर आजम के फॉर्म पर सवाल, भड़क गए कोच माइक हेसन; बोले- बस अब बहुत हो गया

Wed, 18 Nov 2026 10:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 10:13 PM IST
सार

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम की फॉर्म पर लगातार सवाल पूछे जाने से नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि वह हर बार एक ही सवाल का जवाब देकर थक चुके हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Coach Mike Hesson Snaps at Journalist Over Babar Azam's Form, Says I've Had Enough
बाबर आजम - फोटो : PTI/BCB

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना आपा खो बैठे। बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर हेसन पत्रकार पर भड़क गए। उन्होंने साफ कहा कि वह हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ही सवाल का जवाब देते-देते थक चुके हैं और अब टीम के प्रदर्शन पर बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। आगामी विश्व कप को देखते हुए उनकी बल्लेबाजी और निरंतरता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कोच माइक हेसन से बाबर की फॉर्म को लेकर सवाल पूछ लिया। पत्रकार ने पूछा कि क्या बाबर आजम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तानी प्रशंसकों को चिंता करनी चाहिए या फिर उन्हें इस मामले में निश्चिंत रहना चाहिए? इस सवाल पर हेसन का जवाब काफी तीखा रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

'अब इन सवालों से तंग आ चुका हूं'
माइक हेसन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'सच कहूं तो अब मैं इन सवालों से तंग आ चुका हूं। आप हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार-बार एक ही सवाल पूछते हैं। बाबर टेस्ट क्रिकेट में करीब 50 की औसत से रन बना रहे हैं, इसलिए हमें उनकी फॉर्म को लेकर बिल्कुल चिंता नहीं है। मैं आपको वही जवाब दूंगा, जो पिछली बार दिया था।' उन्होंने आगे कहा, 'क्या हम हर बार एक ही सवाल पर बात करना बंद कर सकते हैं और उस क्रिकेट पर ध्यान दे सकते हैं, जो इस समय खेला जा रहा है? पाकिस्तान की टीम यहां अच्छा क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में क्यों न हम उसी पर बात करें? अगला सवाल पूछिए।'
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ बाबर का प्रदर्शन रहा साधारण
कोच माइक हेसन ने भले ही बाबर आजम का बचाव किया हो, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। सीरीज के पहले टेस्ट में बाबर ने पाकिस्तान की पहली पारी में 50 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 34 रन निकले थे। वहीं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने पवेलियन भेजा। इस तरह बाबर आजम सीरीज की तीन पारियों में कुल 92 रन बना सके हैं। इस दौरान उनका औसत 30.66 का रहा है। यही वजह है कि उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा है। मेजबान टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की पहली पारी महज 98 रन पर समेट दी। इसके बाद बल्लेबाजी में कुछ शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और पहली पारी में 325 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी ने सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली, जबकि रजाउल्लाह ने केवल 32 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम को तेज रन जुटाने में मदद की। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 95 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी में भी पाकिस्तान के गेंदबाजों का दबदबा
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। श्रीलंका की टीम अभी भी पाकिस्तान से 153 रन पीछे थी। इस तरह दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed