{"_id":"5993bcfb4f1c1bdc028b46ad","slug":"upul-tharanga-to-captain-sri-lanka-in-odi-series-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका की पहली बार कप्तानी करेगा ये खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका की पहली बार कप्तानी करेगा ये खिलाड़ी
Wed, 16 Aug 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी बल्लेबाज उपुल थरंगा को भारत के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका का कप्तान बनाया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच 20 अगस्त को सीरीज का पहला मैच दाम्बुला में खेला जाएगा।
2 of 5
उपुल थरंगा
- फोटो : ESPN
थरंगा का भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में बेहद लचर प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 6 पारियों में केवल 66 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीनस्वीप किया था। मगर बाएं हाथ के बल्लेबाज को पहली बार श्रीलंकाई वन-डे टीम की कमान सौंपी गई है क्योंकि एंजेलो मैथ्यूज ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में 2-3 से वन-डे सीरीज में मिली शिकस्त के बाद मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। जहां मैथ्यूज टीम के सदस्य बने हुए हैं, वहीं तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की टीम में वापसी हुई है।
3 of 5
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : ESPN
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली टीम में से इस बार दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप और ऑलराउंडर असेला गुनारत्ने चोटिल होने के कारण बाहर हैं। इनकी जगह लहिरू कुमार और बाएं हाथ के स्पिनर मलिंडा पुष्पकुमारा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एंजेलो मैथ्यूज
श्रीलंका के नए कप्तान थरंगा ने देशवासियों से समर्थन की गुजारिश की है। उन्होंने कहा, 'सभी टीमों का खराब दौर आता है। ये ऐसी चीज है जो हर देश के साथ होती है। हमारी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए समर्थकों की जरुरत है। हम अपने देश के लिए खेल रहे हैं और हमारा लक्ष्य देशवासियों को खुश करना है। आपका समर्थन हमारे लिए असरदार साबित होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : Cricket Country
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार नवंबर 2014-15 में वन-डे सीरीज खेली थी, जहां उसे 0-5 की करारी शिकस्त झेलना पड़ी थी। हालांकि, हाल ही में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप मैच में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी। भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है- उपुल थरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दनुश्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, चमारा कपूगेदरा, मिलिंडा सिरिवर्दाना, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला दनंजय, लक्षण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंडू हसरंगा, लसिथ मलिंगा, दुश्मंथा चमीरा और विश्वा फर्नांडो
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।