{"_id":"6afdb2b6b9f66de4a605cbdf","slug":"india-team-penalised-for-breaching-the-icc-code-of-conduct-in-the-fifth-odi-against-new-zealand-news-in-hindi-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs न्यूजीलैंड: पांचवें वनडे में टीम इंडिया से हुई बड़ी गलती, अब आईसीसी ने दी सजा; क्यों हुई कार्रवाई?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत vs न्यूजीलैंड: पांचवें वनडे में टीम इंडिया से हुई बड़ी गलती, अब आईसीसी ने दी सजा; क्यों हुई कार्रवाई?
Wed, 18 Nov 2026 07:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:44 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया से एक गलती हुई, जिसकी सजा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सुनाई है। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ICC
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। माउंट माउंगानुई में 15 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण टीम इंडिया पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुताबिक, भारतीय टीम निर्धारित समय में सात ओवर पीछे रह गई थी। समय में मिलने वाली छूट को शामिल करने के बाद भी टीम निर्धारित ओवर रेट हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
हर ओवर के लिए पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत धीमी ओवर गति के मामले में खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर की कमी के लिए उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, इस नियम के तहत अधिकतम जुर्माना मैच फीस का 50 प्रतिशत हो सकता है। भारत के मामले में सात ओवर की कमी के चलते खिलाड़ियों पर कुल 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया फैसला
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ICC
आखिरी वनडे में भारत ने दर्ज की 22 रन से जीत
जुर्माने की कार्रवाई के बीच भारतीय टीम ने पांचवें वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम शुरुआती झटकों से जूझती नजर आई। हालांकि, मध्यक्रम में ईशान किशन और अक्षर पटेल ने अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 46-46 रन की पारियां खेलकर भारतीय टीम का स्कोर 209 रन तक पहुंचाया।

187 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारतीय तेज गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम को 187 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने मुकाबला 22 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए दौरे का समापन किया।