'उनमें कुछ खास था': धोनी की पावर हिटिंग के मुरीद सचिन, बांग्लादेश दौरे का किस्सा साझा कर कही दिल छूने वाली बात
सचिन तेंदुलकर ने एमएस धोनी के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश दौरे पर धोनी की पावर हिटिंग देखकर ही उन्हें एहसास हो गया था कि इस खिलाड़ी में कुछ खास है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सचिन तेंदुलकर ने अपने संदेश में बांग्लादेश दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें आज भी याद है, जब उन्होंने पहली बार धोनी को बल्लेबाजी करते देखा था। उस समय उन्होंने सौरव गांगुली से भी कहा था कि धोनी की पावर हिटिंग में कुछ अलग बात है। सचिन के मुताबिक, धोनी के अंदर एक दुर्लभ प्रतिभा थी, जिसने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट में एक शानदार इतिहास रचा।
सचिन ने धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और भारतीय क्रिकेट के कई यादगार पलों का हिस्सा बनने को अपने लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ इस सफर का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि धोनी कुछ असाधारण करेंगे, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से उस विश्वास से भी कहीं ज्यादा हासिल किया।
सचिन तेंदुलकर ने धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उनके साथ इस यादगार सफर को साझा करना शानदार रहा। अपने संदेश के अंत में सचिन ने धोनी को बधाई देते हुए लिखा- 'बहुत अच्छा खेले, एमएस।'
I still remember watching MS bat in Bangladesh and telling Sourav that there was something special about his power hitting. You could see he had a rare gift, and what a journey he went on to have. It was a real joy sharing the dressing room with you and being part of some of our most memorable moments in Indian cricket. I always believed you would do something special, and you went on to achieve so much more. You've given Indian cricket your very best, and it's been wonderful to have shared this journey with you. Well played, MS!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 18, 2026
