{"_id":"6afdacae06149b233e0803d8","slug":"ms-dhoni-news-csk-player-abused-dhoni-during-ipl-2023-captain-chose-team-over-ego-reveals-aakash-chopra-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आकाश चोपड़ा का खुलासा: 2023 में सीएसके के खिलाड़ी ने धोनी को किया था अपमानित, अपशब्दों का किया था इस्तेमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आकाश चोपड़ा का खुलासा: 2023 में सीएसके के खिलाड़ी ने धोनी को किया था अपमानित, अपशब्दों का किया था इस्तेमाल
Wed, 18 Nov 2026 07:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:18 PM IST
सार
आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2023 के दौरान सीएसके के एक खिलाड़ी ने एमएस धोनी के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें अपशब्द कहे थे। इसके बावजूद धोनी ने खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं किया, क्योंकि वह टीम की जीत में उसका योगदान अहम मानते थे।
विज्ञापन
आकाश चोपड़ा-धोनी
- फोटो : ANI
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। लेकिन धोनी की कप्तानी का एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जो बताता है कि वह टीम की जीत के लिए अपने मान-सम्मान और अहंकार तक को पीछे रखने से नहीं हिचकते थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2023 आईपीएल सीजन से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
धोनी
- फोटो : BCCI
सीएसके के खिलाड़ी ने किया था अपशब्दों का इस्तेमाल
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने कप्तान एमएस धोनी के साथ बदसलूकी की थी। उस खिलाड़ी ने धोनी को अपशब्द भी कहे थे। मामला इतना बढ़ गया था कि टीम के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने धोनी को सलाह दी थी कि वह उस खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दें। हालांकि, धोनी ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

धोनी-ऋतुराज
- फोटो : BCCI/IPL
धोनी ने अहंकार से ऊपर रखी टीम की जरूरत
आकाश चोपड़ा ने बताया कि धोनी ने उस खिलाड़ी के व्यवहार को गलत माना, लेकिन इसके बावजूद वह उसे टीम में बनाए रखने के पक्ष में थे। धोनी का मानना था कि खिलाड़ी भले ही गलत व्यवहार कर रहा हो, लेकिन वह टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकता है।
चोपड़ा ने धोनी के हवाले से बताया, 'वह बेवकूफों जैसी हरकत कर रहा है, लेकिन कप्तान मैं हूं। अगर मैं अपने अहंकार को बीच में आने दूं तो उसके बैग पैक करवाकर उसे घर भेज सकता हूं। लेकिन वह मेरे काम आएगा। वह चेन्नई को जीत दिलाने में मदद करेगा। इसलिए कोई बात नहीं। मैं अपने आत्मसम्मान और अहंकार को पीछे रखूंगा और उसे खिलाता रहूंगा।' चोपड़ा ने धोनी के इस फैसले को शानदार बताया। हालांकि, उन्होंने उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया। धोनी के इस रवैये से साफ होता है कि उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान से ज्यादा टीम का हित मायने रखता था।

- फोटो : IPL
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीता था पांचवां आईपीएल खिताब
एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। धोनी की कप्तानी में टीम ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में भी खिताब जीता था। धोनी की नेतृत्व क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारतीय टीम को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने ये तीनों प्रमुख आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट जीते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
आईपीएल में धोनी का योगदान आंकड़ों से कहीं बढ़कर
आकाश चोपड़ा ने कहा कि आईपीएल में धोनी का योगदान केवल उनके रनों और विकेटों के पीछे किए गए प्रयासों से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने इस लीग को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। धोनी उन चेहरों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीगों में से एक बनाने में योगदान दिया।
चोपड़ा ने यह भी बताया कि जब भी धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते थे, दर्शकों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता था। उनके मुताबिक, धोनी की लोकप्रियता और मैदान पर उनकी मौजूदगी का आकर्षण कुछ ऐसा था, जो बहुत कम खिलाड़ियों के पास है। आकाश चोपड़ा ने धोनी की गैरमौजूदगी को लेकर कहा, 'उनकी गैरमौजूदगी में आईपीएल पहले जैसा नहीं रहेगा।' धोनी अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अपना सफर समाप्त कर चुके हैं। हालांकि, वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहेंगे और 2027 सीजन से टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे।