Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar reacts on MS Dhoni retirement from IPL, See social media post

'उनमें कुछ खास था': धोनी की पावर हिटिंग के मुरीद सचिन, बांग्लादेश दौरे का किस्सा साझा कर कही दिल छूने वाली बात

Wed, 18 Nov 2026 08:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 08:26 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने एमएस धोनी के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश दौरे पर धोनी की पावर हिटिंग देखकर ही उन्हें एहसास हो गया था कि इस खिलाड़ी में कुछ खास है। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar reacts on MS Dhoni retirement from IPL, See social media post
सचिन-धोनी - फोटो : @sachin_rt

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। सचिन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उन्हें धोनी की प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा उनके शुरुआती दिनों में ही हो गया था। उन्होंने कहा कि धोनी में कुछ खास था और उन्होंने अपने करियर में उम्मीद से कहीं बढ़कर उपलब्धियां हासिल कीं। बता दें कि, मंगलवार को धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया। अब वह सीएसके के मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Sachin Tendulkar reacts on MS Dhoni retirement from IPL, See social media post
धोनी-ऋतुराज - फोटो : BCCI/IPL
बांग्लादेश दौरे का किया जिक्र
सचिन तेंदुलकर ने अपने संदेश में बांग्लादेश दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें आज भी याद है, जब उन्होंने पहली बार धोनी को बल्लेबाजी करते देखा था। उस समय उन्होंने सौरव गांगुली से भी कहा था कि धोनी की पावर हिटिंग में कुछ अलग बात है। सचिन के मुताबिक, धोनी के अंदर एक दुर्लभ प्रतिभा थी, जिसने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट में एक शानदार इतिहास रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम से लेकर ऐतिहासिक सफर तक को किया याद
सचिन ने धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और भारतीय क्रिकेट के कई यादगार पलों का हिस्सा बनने को अपने लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ इस सफर का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि धोनी कुछ असाधारण करेंगे, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से उस विश्वास से भी कहीं ज्यादा हासिल किया।
विज्ञापन

Sachin Tendulkar reacts on MS Dhoni retirement from IPL, See social media post
धोनी-सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
'भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया'
सचिन तेंदुलकर ने धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उनके साथ इस यादगार सफर को साझा करना शानदार रहा। अपने संदेश के अंत में सचिन ने धोनी को बधाई देते हुए लिखा- 'बहुत अच्छा खेले, एमएस।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed