फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईडन गार्डन में विराट कोहली ने अनचाहा रिकॉर्ड बनाया, कपिल की बराबरी की 

Fri, 17 Nov 2017 03:06 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 17 Nov 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
virat kohli got fifth duck this year equal kapil unwanted record
विराट कोहली
ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बारिश की बाधा और खराब रौशनी की वजह से टीम इं‌डिया ने महज 17 रनों पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। इसमें कप्तान विराट कोहली का विकेट भी शामिल है। विराट कोहली शून्य पर सुरंगा लकमल की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए। 
virat kohli got fifth duck this year equal kapil unwanted record
कपिल देव - फोटो : getty
विराट ने शून्य पर आउट होने के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए पूर्व कप्तान कपिल देव ‌की बराबरी कर ली। कपिल देव बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में 5 बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड 1983 में बनाया था।
virat kohli got fifth duck this year equal kapil unwanted record
विराट कोहली - फोटो : pti
कोलकाता में शून्य पर आउट होने के साथ इस साल विराट कोहली भी कप्तान के तौर पर पांच बार शून्य पर आउट हो गए हैं। विराट क्रिकेट के तीनों फार्मेट में इस साल 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli got fifth duck this year equal kapil unwanted record
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट ने इस साल की शुरुआत में पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0 पर आउट हुए।  इसके बाद वह श्रीलंका के ‌खिलाफ ही वन डे चैंपियंस ट्राफी में ओवल में 0 पर आउट हुए। ‌सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन डे में ही पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हुए। गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में शून्य पर आउट हुए। इसके बाद कोलकाता में पहले टेस्ट में शून्य पर आउट हुए। 
विज्ञापन
virat kohli got fifth duck this year equal kapil unwanted record
कपिल देव और सौरव गांगुली - फोटो : twitter
कपिल और विराट कोहली के अलावा भारत की ओर से बिशन सिंह बेदी, सौरव गांगुली और एमएस धोनी भी बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में 4-4 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। बेदी 1976 में तथा सौरव गांगुली 2001 और 2002 में चार-चार बार शून्य पर आउट हुए। धोनी 2011 में बतौर कप्तान चार बार शून्य पर आउट हुए।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed