{"_id":"5a7a802b4f1c1b92268b8b79","slug":"south-africa-called-five-wrist-spinners-for-batting-practice-before-third-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के स्पिनर्स का तीसरे वन-डे में नहीं चलेगा जादू, दक्षिण अफ्रीका ने की विशेष तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के स्पिनर्स का तीसरे वन-डे में नहीं चलेगा जादू, दक्षिण अफ्रीका ने की विशेष तैयारी
Wed, 07 Feb 2018 09:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चहल और कुलदीप यादव
- फोटो : indianexpress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे वन-डे से पहले पांच रिस्ट स्पिनर्स को बुलाकर नेट्स पर बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास किया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को उम्मीद है कि इसकी मदद से वह युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के खतरे को टालने में कामयाब हो जाएंगे।
2 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने छह मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में प्रोटियाज बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और आपस में 13 विकेट बांटे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने मैच से पहले कहा कि टीम का अब तक का प्रदर्शन अस्वीकार्य है।
3 of 5
जेपी डुमिनी
- फोटो : BCCI
रबाडा ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अस्वीकार्य है। टीम इंडिया बेहद मजबूत है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में मात दी। मुझे पता है कि टीम इंडिया ने अपनी सभी मैच घरेलू पिचों पर खेले, लेकिन उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
उन्होंने साथ ही कहा, 'टीम में बार-बार बदलाव करने से मदद नहीं मिलेगी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका टीम का वन-डे क्रिकेट में प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से अच्छा नहीं रहा है। हमारी कोशिश जीत हासिल करने की होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
एबी डीविलियर्स
मेजबान टीम मौजूदा सीरीज में अपने स्टार खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। एबी डीविलियर्स, फाफ डू प्लेसी और क्विंटन डी कॉक चोटिल हैं। डीविलियर्स पहले तीन मैचों के लिए जबकि प्लेसी और कॉक शेष मुकाबलों से बाहर हैं। टीम इंडिया ने 6 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।