{"_id":"6b05585f862314f51f005258","slug":"who-is-harpreet-singh-bhatia-know-profile-and-stats-former-india-u-19-cricketer-to-uae-batter-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं हरप्रीत सिंह भाटिया?: कभी अंडर-19 में भारत के लिए खेले, अब इंडिया ए के खिलाफ जड़ा शतक; जानें करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं हरप्रीत सिंह भाटिया?: कभी अंडर-19 में भारत के लिए खेले, अब इंडिया ए के खिलाफ जड़ा शतक; जानें करियर
Tue, 24 Nov 2026 02:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:57 PM IST
सार
पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई की ओर से खेलते धमाल मचाया। हरप्रीत ने भारत ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली। मध्य प्रदेश के डल्ली राजहरा के रहने वाले हरप्रीत ने 2008-09 में कूच बिहार ट्रॉफी में सात मैचों में 709 रन बनाकर पहचान बनाई थी। वह भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
हरप्रीत सिंह भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय क्रिकेट में कभी भविष्य के स्टार बल्लेबाज के तौर पर देखे जाने वाले हरप्रीत सिंह भाटिया अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे हैं। मंगलवार को पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप बी के अहम मुकाबले में हरप्रीत ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 120 गेंदों पर शतक पूरा किया और टीम को मुश्किल से उबारा।
विज्ञापन
Trending Videos
खराब शुरुआत के बाद यूएई को संभाला
यूएई की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 20 रन के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हरप्रीत ने मोहम्मद शहदाद के साथ मिलकर पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारने का प्रयास किया। हरप्रीत ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं हरप्रीत
मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे डल्ली राजहरा से आने वाले हरप्रीत बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2008-09 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था। उस सीजन में उन्होंने सात मैचों में 709 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर चुना गया था। इसके बाद हरप्रीत को 2009 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का उपकप्तान बनाया गया। इस दौरे पर उन्होंने 52.40 की औसत से 262 रन बनाए। इसी साल उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में भी पदार्पण किया। वह न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भी चुने गए थे।

हरप्रीत सिंह 2009-10 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस भारतीय अंडर-19 टीम में मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा समय में अमेरिका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे सौरभ नेत्रवलकर भी उस टीम का हिस्सा थे।
आईपीएल में किन टीमों का रहे हिस्सा
हरप्रीत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पुणे वॉरियर्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उनके क्रिकेट करियर ने बाद में नया मोड़ लिया। साल 2026 में हरप्रीत उन पांच क्रिकेटरों में शामिल रहे, जिन्हें यूएई की नागरिकता मिली। इसके साथ ही उनके लिए यूएई की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता खुल गया।
कभी ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हरप्रीत का अब भारत ए के खिलाफ शतक लगाना उनके क्रिकेट सफर का एक खास अध्याय बन गया है। भारत के खिलाफ उनकी यह पारी दिखाती है कि भारतीय क्रिकेट से शुरू हुआ उनका सफर अब एक नए देश की जर्सी में आगे बढ़ रहा है।