टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को 6 वन-डे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की निगाहें इस जीत के साथ है हैट्रिक बनाने पर होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। आइये जानते हैं कि कप्तान विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के दम पर केपटाउन में जीत की हैट्रिक लगाने उतर सकती हैः
INDvSA: इन 11 खिलाडियों के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी विराट 'ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनिंग
टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। धवन ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ दूसरे वन-डे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, हिटमैन दोनों वन-डे में फ्लॉप दिखे। पहले वन-डे में 20 और दूसरे में 15 रन बनाए थे, लेकिन इम दोनों बल्लेबाजों का ओपनिंग करना यह लगभग तय माना जा रहा है।
मिडिल ऑर्डर
लगातार दोनों वन-डे में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। प्रोटियाज टीम के खिलाफ पहले वन-डे में उन्होंने 112 रन जबकि दूसरे वन-डे में नाबाद 46 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, पहले वन-डे में 79 रन की शानदार पारी खेलने वाले अंजिक्य रहाणे भी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। तीसरे वन-डे में केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता है।
विकेटकीपर और ऑलराउंडर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के यह सीरीज बेहद खास है। वन-डे में उनका औसत लगभग 60 के आसपास है। दरअसल, धोनी के लिए यह सीरीज इसलिए खास माना जा रहा है कि वह यदि इस सीरीज में अपने बल्ले से 98 रन बना लेते हैं तो उनके वन-डे करियर में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के चौथे और वर्ल्ड के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, पहले पहले वन-डे में 4 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि दूसरे वन-डे में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली थी। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खेलना तय है।
गेंदबाजी
गेंदबाजी में कोई तब्दीली करने का संभावना कम नजर आ रहा है। तेज गेंदबाज के रुप में भुनवेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह, जबकि स्पिनर के तौर पर दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और 'चाइनामैन' कुलदीप यादव का खेलना तय माना जा रहा है।
टीम इंडिया- शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।