Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Sooryavanshi hits fastest century of list a cricket, made world record, against UAE

सूर्यवंशी का वैभव: युवा बल्लेबाज के नाम विश्व रिकॉर्ड, लिस्ट ए का सबसे तेज शतक जड़ा; किसका रिकॉर्ड तोड़ा?

Tue, 24 Nov 2026 04:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 24 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। वैभव ने मैकगर्क के 29 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi hits fastest century of list a cricket, made world record, against UAE
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और यूएई के बीच दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Vaibhav Sooryavanshi hits fastest century of list a cricket, made world record, against UAE
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
भारत को मिला 250 रनों का लक्ष्य
दरअसल, इस मुकाबले में भारत ए को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद भी वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi hits fastest century of list a cricket, made world record, against UAE
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव सूर्यवंशी से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम था। उन्होंने 29 गेंदों में शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर उनसे एक गेंद कम में यह उपलब्धि हासिल कर ली। इस तरह 15 साल की उम्र में वैभव ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन

सबसे तेज शतक (लिस्ट ए क्रिकेट में)

गेंदें

बल्लेबाज

मैच

सीजन/वर्ष

28

वैभव सूर्यवंशी

भारत ए बनाम यूएई (दोहा)

2026

29

जैक फ्रेजर मैकगर्क

साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया (एडिलेड)

2023-24

31

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (जोहान्सबर्ग)

2014-15

32

साकिबुल गनी

बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश (रांची)

2025-26

33

ईशान किशन

झारखंड बनाम कर्नाटक (अहमदाबाद)

2025-26

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed