फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में भुवनेश्वर कुमार के घर इस तरह हो रही तैयारी, 23 नवंबर को बनेंगे दूल्हे राजा  

Wed, 22 Nov 2017 01:07 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 22 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
 bhuvneshwar kumar ready for second inning on tomorrow at meerut
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 23 नवंबर को बचपन की दोस्त नूपुर नागर से शादी होगी। विवाह समारोह का आयोजन मेरठ ‌स्थित भुवनेश्वर के घर पर होगा। शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। 22 नवंबर को मेरठ के एक होटल में ही मेंहदी रस्म का आयोजन किया गया है।
 bhuvneshwar kumar ready for second inning on tomorrow at meerut
भुवनेश्वर कुमार
मेरठ में भुवी के घर रौशनी से जगमगा रहा है। घर के आस पास शादी को लेकर चहल पहल है। भुवनेश्वर की मां इंद्रेश देवी बेटे की शादी को लेकर खासी उत्साहित हैं। पिता किरनपाल सिंह ने शादी के मेहमानों के ‌लिए खास व्यवस्‍था की है। भुवनेश्वर ने शादी के लिए अपने आपको नागपुर और दिल्ली में होने वाले टेस्ट से अलग कर लिया है। 
 
 bhuvneshwar kumar ready for second inning on tomorrow at meerut
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार शादी में कोलकाता से मंगाई गई शेरवानी पहनेंगे। जूतियां जयपुर से लाई गई हैं। बहन भाई भुवनेश्वर कुमार के लिए दिल्ली से साफ लाई हैं। घर में महिलाओं और लड़कियों की उप‌स्थिति देखी जा सकती है। भुवनेश्वर 23 नवंबर को सुबह दस बजे घोड़ी चढ़ेंगे। शहर के एक होटल में ही उनकी बारात जाएगी। इसी दिन रात को शादी का रिसेप्‍शन समारोह होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 bhuvneshwar kumar ready for second inning on tomorrow at meerut
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इन दिनों अपनी कहर बरपाती स्विंग गेंदों के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। कोलकाता के दूसरे टेस्ट में 4 विकेट लेते हुए भुनवेश्वर कुमार ने श्रीलंका को पूरी तरह झकझोर दिया था। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 8 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
 bhuvneshwar kumar ready for second inning on tomorrow at meerut
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
टेस्ट के साथ वन डे में भी भुवनेश्वर कुमार का जादू छाया हुआ है। जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में वन डे में डेथ ओवरों में काफी घातक गेंदबाजी की है। दोनों की तारीफ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने की थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed