बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में जगह नहीं मिली है जबकि हिस्सा लेने वालो की सूची में चयनकर्ताओं ने 7 अधिक लोगों के नाम जोड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के 18 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कैंप में शामिल नहीं करने के फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कि हाल ही में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए अर्जुन को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था।
'हिटमैन' और रहाणे को मौका, मुंबई ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को किया नजरअंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, अर्जुन का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। उन्होंने चार पारियों में कुल तीन विकेट चटकाए जबकि बल्लेबाजी के दौरान अपनी डेब्यू पारी में खाता खोलने में सफल भी नहीं हुए। उन्होंने अगली पारी में 14 रन बनाए। बहरहाल, अर्जुन को इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को नेट्स पर अभ्यास कराने का अनुभव हासिल है। पिछले महीने तेंदुलकर उन नेट्स गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराया था।
इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे से पहले भी नेट्स पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अभ्यास कराया था। यही नहीं, तेंदुलकर ने पिछले साल महिला विश्व कप के फाइनल से पहले भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कराया था। वैसे, क्रिकेट फैंस को अच्छी तरह याद होगा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अभ्यास कराते समय जॉनी बेयरस्टो को अर्जुन ने खतरनाक यॉर्कर डाली थी। इस पर बेयरस्टो चोटिल भी हो गए थे।
बता दें कि मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की मौजूदगी भी रहेगी। वैसे, जिन 7 खिलाड़ियों के नाम इस कैंप में जोड़े गए हैं, वो इस प्रकार हैं- शशांक सिंह, शुभम रंजने, अल्पेश रामजनी, अंकित सोनी, आदित्य धूमल, परीक्षित वाल्सिंगकर और प्रसाद पवार।
अर्जुन तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय करियर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कई लोगों का मानना है कि अर्जुन को प्रतिभा से अधिक उनके परिवार की पहचान के कारण मौका मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अपने आप को किस अंदाज में साबित करेंगे।